एजेंसी न्यूज
कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट
Bhashaमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 213 रुपये यानी 15.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,137 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 11,184 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
कोविड-19: युवा सबसे अधिक संक्रमित, जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना चाहिए: अधिकारी
Bhashaनगर आयुक्त आस्तिक कुमार पांडेय ने आंकड़े अपलोड किए जिससे पता चला कि कोविड-19 के अधिकतर मरीज 21-40 आयु वर्ग के हैं।
विकेटों के पीछे धोनी की जगह लेने का दबाव बहुत अधिक : राहुल
Bhashaधोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल इंग्लैंड में खेले गये विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट भी नहीं खेली है। राहुल ने इस साल जनवरी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में विकेटकीपर की भूमिका निभायी और न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भी उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली।
कोटा में फंसे 369 छात्र पहुंचे जम्मू-कश्मीर
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि उनके यहां पहुंचने के बाद उनकी कोविड-19 की जांच की गई और बाद में उन्हें दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों में स्थित गृह जिलों के लिए रवाना किया गया। अपने परिवार से मिलने से पहले प्रशासन इन्हें पृथक रखेगा।
सऊदी अरब नीत गठबंधन ने यमन के अलगाववादियों से रियाद समझौते का सम्मान करने का आग्रह किया
Bhashaइस युद्ध ने अरब विश्व के सबसे गरीब देश को अकाल के मुहाने पर धकेल दिया। जंग में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 14,000 से पार
Bhashaदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में ज्यादातर मामले साझे शयनकक्षों में रहने वाले परमिटधारी विदेशी कर्मचारियों से जुड़े हैं।
लॉकडाउन : मेघालय सरकार ने कई गतिविधियों पर से प्रतिबंध हटाए
Bhashaराज्य की राजधानी और पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के मिलियम प्रखंड को छोड़कर पूरे राज्य में यह राहत दी जाएगी।
कोरोना वायरस: गौतमबुद्ध नगर में 62 प्रतिशत मरीज हुए स्वस्थ
Bhashaजिलाधिकारी गौतम बुध नगर सुहास एल वाई ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में रविवार तक 115 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।
वेबसीरीज ‘हंसमुख’ का प्रसारण रोकने की याचिका पर उच्च न्यायालय ने नेटफ्लिक्स से जवाब मांगा
Bhashaउच्च न्यायालय ने कहा कि वेबसीरीज के प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने के अनुरोध पर भी आदेश बाद में सुनाया जायेगा।
दुनियाभर में सैनिक साजोसामान खर्च में 2019 में दशक की सबसे ऊंची वृद्धि, अमेरिका, चीन, भारत शीर्ष पर
Bhashaस्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) की इस संबंध में जारी एक रपट में यह खुलासा किया गया है। सिप्री ने सोमवार को कहा कि यह पहली बार है जब भारत और चीन दो एशियाई ताकतें सैनिक साजोसामान पर अधिक खर्च करने वाले दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल हुई हैं।
लॉकडाउन में फंसा फ्रांसीसी परिवार सीख रहा है पूजा और मंत्रोच्चार
Bhashaएसडीएम नौतनवा जसवीर सिंह ने बताया कि पैलारेज पैट्रिस फ्रांस के तोउलूसे शहर के नागरिक हैं और उनके साथ उनकी पत्नी वर्जिनी, बेटियां ओफेली और लोला तथा बेटा टॉम है । वे फरवरी से ही यात्रा कर रहे हैं । जब वे नेपाल में प्रवेश करने वाले थे तभी लॉकडाउन के कारण सीमाएं सील हो गयीं । फिर वे लक्ष्मीपुर वन के निकट गांव के मंदिर में ही रूक गये । प्रशासन उन्हें अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया करा रहा है।
नोएडा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Bhashaसहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर में रहने वाला राजेश कुमार (45 वर्ष) फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन की वजह से कंपनी बंद हो गई थी।
प्रो-लीग में विस्तार से शीर्ष टीमों के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका मिलेगा: वरुण
Bhashaपिछले सप्ताह एफआईएच ने प्रो लीग के दूसरे सत्र को एक वर्ष के लिए जून 2021 तक बढ़ा दिया था।
चीन ने कोरोना वायरस के प्रति कार्रवाई को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना
Bhashaअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह डब्ल्यूएचओ को भुगतान रोक रहे हैं क्योंकि उसने इस महामारी के खिलाफ पुख्ता कदम नहीं उठाये और चीन के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया दिखाया। अमेरिका डब्ल्यूएचओ के लिए सबसे बड़ा दानकर्ता है।
न्यायालय ने मीडिया में कर्मचारियों की छंटनी, वेतन में कटौती के मामले में केन्द्र से मांगा जवाब
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने पत्रकारों के तीन संगठनों की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान केन्द्र, इंडियन न्यूजपेपर्स सोसायटी, द न्यूज ब्राडकास्टर्स एसोसिएशन को नोटिस जारी किये। पीठ ने इस मामले को दो सप्ताह बाद आगे सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया है।
फ्रेंकलिन टेम्पलटन निवेशकों का पैसा जल्द से जल्द लौटाने को प्रतिबद्ध : संजय सप्रे
Bhashaकंपनी ने कहा कि योजनाओं को बंद करने का मतलब निवेशकों का पैसा डूबना नहीं है।
प्रधानमंत्री के साथ बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की पैरवी की : नारायणसामी
Bhashaनारायणसामी ने यह भी बताया कि बैठक में उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगारों एवं छात्रों को वापस लाने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने का भी सुझाव दिया।
मैक्स अस्पताल के 33 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए
Bhashaमैक्स हेल्थकेयर समूह ने दो सप्ताह पहले घोषणा की थी कि वह देशभर में स्थित अपनी सभी इकाइयों में अपने सभी कर्मचारियों और मरीजों की कोविड-19 के लिए जांच करेगा।
राजस्थान: कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और रोगियों की मौत
Bhashaराज्य में इस वायरस के संक्रमण से कुल 46 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें से 25 लोगों की मौत केवल जयपुर में हुई है।
इंडियन ओवरसीजी बैक ने स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष योजना पेश की
Bhashaइस योजना के तहत एसएचजी के एक सदस्य को अधिकतम 5,000 रुपये का ऋण दिया जाएगा। समूह के लिए ऋण की सीमा एक लाख रुपये तय की गई है।