एजेंसी न्यूज
वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसक्स 416 अंक चढ़ा
Bhashaकेंद्रीय बैंक की इस घोषणा से वित्तीय शेयरों के प्रति आकर्षण बढ़ने के साथ साथ कारात्मक वैश्विक रुख से भी निवेशकों का मनोबल बढ़ा हुआ था।
यूपी में कोरोना वायरस के 1,589 मरीजों का चल रहा है इलाज
Bhashaप्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रदेश में अभी तक कुल मिलाकर इस समय संक्रमण के 1,589 एक्टिव (इलाजरत) मामले हैं । कुल 335 लोग उपचारित होकर घर जा चुके हैं जबकि 31 लोगों की मौत हो गयी है।''
कोविड-19: औरंगाबाद में संक्रमित महिला की मौत, हिंगोली में एसआरपीएफ के चार जवान संक्रमित
Bhashaउन्होंने बताया कि औरंगाबाद में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 50 पहुंच गई जिनमें छह लोगों की मौत हो चुकी है वहीं हिंगोली में कुल 11 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
कोविड-19: स्वस्थ होकर बोरिस जॉनसन अपने कार्यालय लौटे
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘ देश में हम (कोरोना संकट से उपजे) हालात को बदलने की शुरुआत करने जा रहे हैं, …ऐसे वास्तविक संकेत हैं कि हम महामारी के चरम से गुजर रहे हैं।’’
गोवा के मुख्यमंत्री लॉकडाउन को तीन मई से आगे बढ़ाने के पक्ष में
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के बाद सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि गोवा की सीमाएं सील रहेंगी, जबकि राज्य में आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे फिर से शुरू होंगी।
कोविड-19: सेल ने क्षारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल को दिए एक-एक करोड़ रुपये
Bhashaइन राज्यों में सेल के 5 एकीकृत इस्पात संयंत्र – झारखंड में बोकारो इस्पात संयंत्र, ओडिशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र, छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र और पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर एवं इस्को इस्पात संयंत्र स्थित हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने इन चार राज्यों में से हर राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक- एक करोड़ रुपये की राशि का योगदान किया है।
ऑस्ट्रिया से शुरू होगा फार्मूला वन सत्र, फ्रेंच ग्रां प्री रद्द
Bhashaफेंच ग्रां प्री इस वैश्विक महामारी के कारण रद्द या स्थगित होने वाली 10वीं रेस है।
मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा : कोविड-19 की चुनौती को अवसर में बदलें
Bhashaमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने बयान में कहा कि मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में मोदी ने संकेत दिए कि कोरोना वायरस का संक्रमण तीन मई के बाद भी ज्यादा समय तक रह सकता है और लोगों को मास्क का प्रयोग और सैनिटाइजर्स ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने की जरूरत है।
अदालत का बांद्रा कब्रिस्तान में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों को दफनाने पर रोक लगाने से इंकार
Bhashaन्यायमूर्ति बीपी कोलाबवाला ने उपनगर बांद्रा में कोंकणी मुस्लिम कब्रिस्तान के पास रहने वाले लोगों की याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में अदालत से कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वालों के शवों को दफन करने पर रोक लगाने की मांग की है।
धनराशि जुटाने के लिए आनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे कर्नाटक सरकार और एमपीएल
Bhashaप्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस टूर्नामेंट का आयोजन यूनाईटेड कर्नाटक शतरंज संघ और बेंगलुरू स्थित मोबाइल गेमिंग कंपनी मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) के सहयोग से किया जाएगा।
अश्विनी कुमार ने पंजाब में कोरोना वायरस से निपटने के लिए नागरिक समिति बनाने समेत कई सुझाव दिए
Bhashaसिंह को पत्र लिखकर उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
हरियाणा से उप्र लाये गये 12 हजार से अधिक मजदूर, गृह जनपद रवाना किया गया
Bhashaमजदूरों के बाद अब प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी उनके घर भेजने की योजना सरकार की तरफ से बनाई गयी है ।
जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, बाहर फंसे बंगाल के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं : ममता
Bhashaममता ने ट्विटर पर कहा कि राजस्थान के कोटा शहर में फंसे छात्रों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और वे जल्द ही अपने घर लौटने के लिए यात्रा शुरू करेंगे।
आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों को खिलाने का मामला : उच्च न्यायालय ने केंद्र, आप सरकार का रुख पूछा
Bhashaन्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय, दिल्ली सरकार, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड और नगर निकायों को नोटिस जारी किया।
रिलायंस ने किराना कारोबार में ग्राहकों सेवा के लिए व्हॉट्सएप का इस्तेमाल शुरू किया
Bhashaकुछ दिन पहले ही फेसबुक ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के नियंत्रण वाली डिजिटल परिसंपत्तियों में 5.7 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।
कोरोना के खिलाफ अभियान के साथ अर्थव्यवस्था को भी अहमियत देना जरूरी : मोदी
Bhashaमोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की मौजूदा स्थिति और संक्रमण पर नियंत्रण के लिये जारी लॉकडाउन से देश को चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर चर्चा के लिये आहूत वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्रियों से यह बात कही। मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोविड-19 का खतरा दूर-दूर तक खत्म होने वाला नहीं है, इसलिए लगातार चौकस बने रहना बहुत अहम है।
ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान बढ़ी घरेलू हिंसा पर संसदीय समिति की कार्रवाई की मांग
Bhashaहाउस ऑफ कमंस की गृह विभाग से संबंधित समिति ने पाया कि परमार्थ संगठन रिफ्यूजी की घरेलू हिंसा हेल्पलाइन पर 15 अप्रैल के बाद उससे पहले के औसत की तुलना में 49 फीसदी अधिक कॉल आईं।
भारत सरकार के साथ मिलकर तटीय उन्नयन कर रहा है यूएनडीपी
Bhashaयूएनडीपी राष्ट्रों के सतत् विकास के माध्यम से गरीबी खत्म करने और असमानता को कम करने के लिए काम करता है। इसने रविवार को सोशल मीडिया के मार्फत भारत सरकार, यूएनडीपी और हरित जलवायु कोष (जीसीएफ) द्वारा पिछले वर्ष 4.3 करोड़ डॉलर से शुरू की गई पहल का जिक्र किया।
डीजीपी ने कहा कि लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की हो जांच
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि डीजीपी ने पत्र में कहा है कि पिछले एक माह से लॉकडाउन अवधि के दौरान आपके अधीन पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निरंतर चौराहों, पिकेट्स, पेट्रोलिंग में तथा अस्पतालों आदि की इयूटी पर तैनात हैं।
लॉकडाउन के दौरान शराब की आपूर्ति करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhashaपुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 93 स्थित एल्डिको सोसाइटी में कोविड-19 से संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद, इसे हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को पुलिस लॉक डाउन का अनुपालन करा रही थी, तभी एक कार में सवार होकर राजू नामक व्यक्ति सोसायटी के गेट पर आया। जब पुलिस ने उसे पूछा कि वह कहां जा रहा है, तो उसने बताया कि सोसायटी के अंदर रहने वाले ऋषिपाल अग्रवाल को वह शराब की तीन बोतले देने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, इसी बीच राजू मौका देखकर वहां से अपनी गाड़ी व शराब की बोतलें छोड़कर भाग गया।