कोविड-19: सेल ने क्षारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल को दिए एक-एक करोड़ रुपये

इन राज्यों में सेल के 5 एकीकृत इस्पात संयंत्र – झारखंड में बोकारो इस्पात संयंत्र, ओडिशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र, छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र और पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर एवं इस्को इस्पात संयंत्र स्थित हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने इन चार राज्यों में से हर राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक- एक करोड़ रुपये की राशि का योगदान किया है।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हालात से निपटने के प्रयासों में सहयोग का विस्तार करते हुए चार राज्यों - झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक करोड़ रुपए का योगदान किया है। सरकारी क्षेत्र की इस कंपनी ने सोमवार को एक विज्ञप्तित में यह जानकारी दी।

इन राज्यों में सेल के 5 एकीकृत इस्पात संयंत्र – झारखंड में बोकारो इस्पात संयंत्र, ओडिशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र, छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र और पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर एवं इस्को इस्पात संयंत्र स्थित हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने इन चार राज्यों में से हर राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक- एक करोड़ रुपये की राशि का योगदान किया है।

सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा, “सेल ने इस देशव्यापी संकट की घड़ी में आगे बढ़कर पहल करते हुए, उन 4 राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक – एक करोड़ रुपये की राशि का सहयोग करने का निश्चय किया है, जिन राज्यों में हमारे एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थित हैं। यह राशि सेल द्वारा पीएम केयर्स फंड में 30 करोड़ रुपये के साथ ही, सेल कार्मिकों के एक दिन का वेतन, जो करीब 9 करोड़ रुपये के बराबर होगा, के योगदान के अलावा है।”

सेल ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी अभियान में भागीदारी के साथ बचाव के ज़रूरी कदम उठाए हैं। सेल ने अपने संयंत्र और इकाइयों के अस्पतालों और आसपास क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए लगभग 300 आइसोलेशन बेड और लगभग 600 क्वारंटाइन सुविधाएं स्थापित की हैं।

सेल ने अपने राउरकेला इस्पात संयंत्र के जनरल अस्पताल में एक कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला और बोकारो संयंत्र के बोकारो जनरल अस्पताल में इस संक्रामक रोग से पीड़ित रोगियों के लिए पूरी तरह समर्पित देखभाल केंद्र स्थापित किया है। कंपनी ने ओडिशा सरकार को पांच वेंटिलेटर सौंपे हैं। सेल ने “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना” के तहत कंपनी के हिमाचल प्रदेश में स्थित कन्द्रोड़ी और उत्तर प्रदेश में – जगदीशपुर स्टील प्रोसेसिंग यूनिट समेत देश भर में स्थित संयंत्रों और इकाइयों में व्यापक स्तर पर अन्नदान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका