एजेंसी न्यूज
आईसीए ने जरूरतमंद क्रिकेटरों के लिये 24 लाख रूपये जुटाये , अजहर ने भी दिया सहयोग
Bhashaआईसीए ने बुधवार की शाम हुई आनलाइन बैठक के बाद यह फैसला किया । इसके अध्यक्ष अशोक मलहोत्रा ने कहा ,‘‘ हर खिलाड़ी ने अपनी क्षमता के अनुरूप योगदान दिया । हमने शुक्रवार की शाम को ही अपील की और अब तक 24 लाख रूपये जमा हो गए । ’’
सिसोदिया ने रमेश पोखरियाल से कहा, 10वीं और 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षा कराना अभी संभव नहीं
Bhashaउन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री की अध्यक्षता में राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की हुई बैठक में यह अनुशंसा की।
कोविड-19 से मुकाबले के लिये कारोबार को समर्थन देने की जरूरत : भारत ने ब्रिक्स की बैठक में कहा
Bhashaविदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित पांच प्रमुख देशों के ब्रिक्स समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में यह बात कही । बैठक में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में आपसी सहयोग को और अधिक गहरा बनाने पर जोर दिया गया ।
फ्रांस में फुटबाल, रग्बी सत्र पर सितंबर तक रोक: प्रधानमंत्री
Bhashaउनकी इस घोषणा का असर 29 अगस्त से नीस से शुरू होने वाले ‘टूर डी फ्रांस’ पर भी पड़ेगा जहां रेस की शुरुआत और खत्म होने वाली जगह पर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा होते है।
दिल्ली सरकार कोविड-19 राहत योजना का लाभ पात्र श्रमिकों को उपलब्ध कराए : अदालत
Bhashaन्यायमूर्ति नवीन चावला ने यह निर्देश चार श्रमिकों द्वारा दायर एक याचिका पर दिया। याचिका में उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली सरकार द्वारा घोषित राहत योजना के तहत उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है।
सीएसआईआर-सीएमईआरआई ने स्वाब के नमूने लेने वाला रोबोटिक उपकरण तैयार किया
Bhashaवैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत संचालित सीएमईआरआई के निदेशक, प्रोफेसर हरीश हिरानी ने कहा कि ‘अस्पताल देखभाल सहायक रोबोटिक उपकरण’ कोविड-19 के रोगियों का इलाज कर रहे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बहुत मददगार होगा।
मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के खिलाड़ियों का पहला जत्था पांच मई को लौटेगा
Bhashaईस्ट बंगाल के एक स्पेनिश फुटबालर ने कहा ,‘‘हम पहले यह बंदोबस्त करने में लगे हैं कि दिल्ली कैसे पहुंचे । पहला बैच पांच मई को जायेगा ।’’
इरफान खान को पेट के संक्रमण के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Bhashaउनके प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 53 वर्षीय अभिनेता को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालू का पैरोल अब तक मंजूर नहीं, डॉक्टरों को पृथक-वास में भेजे जाने पर तेजस्वी चिंतित
Bhashaराजद सुप्रीमो राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निजी वार्ड में भर्ती हैं । रिम्स को ‘कोरोना वायरस अस्पताल’ बनाया गया है ।
मूडीज ने 2020 में भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर 0.2 प्रतिशत किया
Bhashaमूडीज को उम्मीद है कि 2021 में भारत की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रह सकती है।
बंदरगाह कर्मचारियों की कोविड- 19 से मौत पर 50 लाख रुपये का मुआवजा देगी सरकार
Bhashaसरकार ने कहा है कि कोविड- 19 के कारण मृत्यू होने पर मुआवजे की यह घोषणा 30 सितंबर 2019 तक के लिये है। उसके बाद स्थिति की समीक्षा की जायेगी।
मई के अंत तक भारत में विकसित हो जायेगी त्वरित परीक्षण किट : हर्षवर्धन
Bhashaडॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार को जैव प्रौद्योगिकी विभाग और इससे संबंधित शोध संस्थाओं के शीर्ष अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में तकनीकी संसाधनों को विकसित करने के लिये चलाये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी।
कोरोना वायरस: औरंगाबाद में चौबीस घंटे में दोगुने हुए संक्रमण के मामले
Bhashaशहर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सौ से अधिक मामले सामने आए हैं।
एमवीए नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर उद्धव को विधान परिषद में मनोनीत करने की मांग की
Bhashaमहाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब और कपड़ा मंत्री असलम शेख शामिल थे।
कर्नाटक की एक अदालत ने सीआरपीएफ कमांडो को दी जमानत
Bhashaइस आरोप को सीआरपीएफ ने सिरे से खारिज कर दिया था।
एक्सिस बैंक का चौथी तिमाही नुकसान 1,388 करोड़ रुपये
Bhashaएक साल पहले इसी तिमाही में हालांकि, बैंक को 1,505.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एक्सिस बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।
नोकिया को भारती एयरटेल से मिला 5जी नेटवर्क तैयार करने के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ठेका
Bhashaभारती एयरटेल ने मंगलवार को बताया कि इस ठेके के तहत नोकिया 4जी सेवाओं के लिए तीन लाख बेस स्टेशन तैयार करेगी, जिसे अगली पीढ़ी की सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम मिलने के बाद 5जी नेटवर्क में अपग्रेड किया जा सकेगा।
एक से 22 अप्रैल तक उर्वरक बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 10.63 लाख टन
Bhashaरसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि इस बार ‘‘उर्वरकों की रिकॉर्ड बिक्री’’ हुई है और कहा कि वह खरीफ की बुवाई के लिए किसानों को उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
मथुरा में संक्रमित लोगों की संख्या 14 हुई, अस्पताल का एक कर्मी संक्रमित
Bhashaअधिकारियों के मुताबिक, पिछले दिनों वृन्दावन के संयुक्त चिकित्सालय में इलाजरत 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। नमूने की मिली रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई ।
सिद्धरमैया ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष पैकेज की मांग की
Bhashaराज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘.. इस वर्ग के लोगों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए। यही हमारी मांग है।’’