मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के खिलाड़ियों का पहला जत्था पांच मई को लौटेगा

ईस्ट बंगाल के एक स्पेनिश फुटबालर ने कहा ,‘‘हम पहले यह बंदोबस्त करने में लगे हैं कि दिल्ली कैसे पहुंचे । पहला बैच पांच मई को जायेगा ।’’

कोलकाता, 28 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते यहां फंसे कोलकाता के फुटबाल क्लबों मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ियों और कोचों का पहला जत्था पांच मई से स्वदेश लौटेगा ।

ईस्ट बंगाल के एक स्पेनिश फुटबालर ने कहा ,‘‘हम पहले यह बंदोबस्त करने में लगे हैं कि दिल्ली कैसे पहुंचे । पहला बैच पांच मई को जायेगा ।’’

विदेशी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के सदस्य अपने अपने दूतावासों के संपर्क में हैं और उनके लिये विशेष उड़ान का इंतजाम किया जा रहा है ।

ईस्ट बंगाल टीम में स्पेन के पांच खिलाड़ी और कोच मारियो रिवेरा है जबकि कोस्टा रिका और सेनेगल के भी एक एक खिलाड़ी हैं ।

मोहन बागान टीम में स्पेन के पांच, त्रिनिदाद , सेनेगल और ताजिकिस्तान के एक एक खिलाड़ी हैं ।

मोहन बागान के सहायक कोच पोलैंडसे और ट्रेनर लिथुआनिया से हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\