एजेंसी न्यूज

कर्नाटक में कोविड-19 के 19 नए मामले; संक्रमितों की संख्या 692 हुई

Bhasha

विभाग ने अपनी मध्याह्न स्थिति रिपोर्ट में कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक 19 नए मामले सामने आए हैं... अब तक कोविड-19 के 692 मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें 29 मौतें शामिल हैं और 345 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।’’

कोहली और स्मिथ का सफल होने का जज्बा अलग अलग : वार्नर

Bhasha

इसमें कोई दो राय नहीं कि भारतीय कप्तान कोहली और शीर्ष आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ मौजूदा युग के दो शीर्ष क्रिकेटर हैं। ये दोनों लगातार नयी उपलब्धियां हासिल करते रहे हैं जिससे इन दोनों में से बेहतर कौन पर बहस शुरू होती है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज: 39 करोड़ लोगों को पहुंचाई गई 34,800 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद

Bhasha

सरकार ने कोविड -19 लॉकडाउन (बंद) के दौरान गरीबों की मदद के लिए इस पैकेज की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को 1.70 लाख करोड़ रुपये के इस पैकेज की घोषणा की थी। इसके तहत सरकार ने गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न के साथ महिलाओं , बुजुर्गों और किसानों को नकद भुगतान देने की घोषणा की थी।

प्रवासी मजदूरों के रेल किराया भुगतान पर रेलवे से स्पष्टता चाहती है महाराष्ट्र सरकार

Bhasha

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इन श्रमिकों के पास नौकरी नहीं है और इन लोगों से रेलवे को किराया नहीं वसूलना चाहिये।

तीन साल के बेटे को अंतिम विदा देने के लिए गले तक न लगा सका 'कोरोना योद्धा'

Bhasha

यह हृदयविदारक किस्सा लोकबंधु अस्पताल में तैनात 27 वर्षीय 'कोरोना योद्धा' मनीष कुमार का है। लोकबंधु अस्पताल को लेवल-2 कोरोना अस्पताल बनाया गया है। शनिवार की रात जब मनीष पृथक वार्ड में मरीजों की देखभाल कर रहे थे, तभी उन्हें घर से फोन आया कि उनके तीन साल के बेटे हर्षित को सांस लेने में तकलीफ और पेट में दर्द हो रहा है।

तेलंगाना में शराब की दुकानें फिर से खुली, शराब के शौकीनों ने लगायी लंबी कतार

Bhasha

कई जगहों पर शराब के दुकानदारों ने अपना व्यवसाय शुरू करने से विशेष प्रार्थना की । इस दौरान उन्होंने फूल चढ़ाये, नारियल फोड़े, अगरबत्ती जलायी और 'आरती' भी की ।

प्रवासी कामगारों को बाजार दर से कम मेहनताना दे रहे एच-1बी नियोक्ता : रपट

Bhasha

इकॉनोमिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट की ‘एच-1बी वीजा और प्रचलित पारिश्रमिक स्तर’ रपट डेनियल कोस्टा और रॉन हीरा ने तैयार की है।

बलिया और लखनऊ पहुंची विशेष श्रमिक ट्रेने, मजदूरों को उनके घर रवाना किया गया

Bhasha

उधर, लखनऊ में भी गुजरात के आणंद से एक विशेष ट्रेन बुधवार सुबह 1262 श्रमिकों को लेकर पहुंची। उन्हें 50 बसों में उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।

शराब के नशे में बेटे ने की मां की हत्या

Bhasha

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण राज्य में लंबे अंतराल के बाद बीते सोमवार से ही शराब की दुकानें फिर से खोली गई हैं।

रीड के मार्गदर्शन में हम अधिक आक्रामक खेल रहे हैं : गुरिंदर

Bhasha

गुरिंदर ने कहा ,‘‘ मुख्य कोच रीड को हमसे जुड़े एक साल से अधिक हो गया । उनके आने से जो फर्क पड़ा, वह देख सकते हैं । हम अब आक्रामक हॉकी खेल रहे हैं और गोल करने के अधिक मौके बना रहे हैं ।’’

न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाने वाले तीन व्यक्तियों को न्यायालय ने सजा सुनाई

Bhasha

शीर्ष अदालत ने 27 अप्रैल को अपने फैसले में अधिवक्ता और महाराष्ट्र और गोवा इंडियन बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुर्ले, इंडियन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलेश ओझा और गैर सरकारी संगठन ह्रयून राइट्स सेक्यूरिटी काउन्सिल के राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान को न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाने की वजह से न्यायालय की अवमानना का दोषी ठहराया।

महाराष्ट्र में 90 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को मात दी, अस्पताल से छुट्टी मिली

Bhasha

जिला प्रशासन ने बताया कि इसके अलावा ठाणे जिले के मीरा भायंदर नगर में सात महीने के बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी वापस ली जाए: राहुल

Bhasha

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस से जारी लड़ाई हमारे करोड़ों भाइयों और बहनों के लिए गंभीर आर्थिक कठिनाई का कारण बन रही है। इस समय, कीमतें कम करने के बजाय, पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये और 13 रुपये प्रति लीटर कर बढ़ाने का सरकार का निर्णय अनुचित है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।’’

लॉकडाउन में ऑनलाइन होगी डोपिंग रोधी सुनवाई : नाडा महानिदेशक

Bhasha

कोविड-19 महामारी को रोकने के लिये लगे लॉकडाउन के कारण नाडा की सुनवाई नहीं हो पा रही है।

मेटाडोर ने बैरियर तोड़ा, हैड कॉन्स्टेबल की मौत तथा एक अधिकारी घायल

Bhasha

दोनों को तत्काल इलाज के लिए बरेली में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शर्मा की बुधवार सुबह मौत हो गयी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 536 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पूर्णिया जिले के जलालगढ निवासी 27 वर्षीय एक पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर किसके लिए पैसा इकट्ठा कर रही है सरकार: प्रियंका

Bhasha

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट का फायदा जनता को मिलना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार बार-बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता को मिलने वाला सारा फायदा अपने सूटकेस में भर लेती है।’’

कोरोना वायरस : मारुति ने डीलरों के लिए जारी किए नए मानक परिचालन नियम

Bhasha

कंपनी ने कहा कि नए एसओपी में ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में उच्चतम स्तर की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इन नियमों को ग्राहकों के साथ की जाने वाली हर तरह की बातचीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी का न्यूयॉर्क प्राइमरी चुनाव रद्द करना असंवैधानिक है: अमेरिकी जज

Bhasha

सैंडर्स और यंग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के लिए अपनी मुहिम निलंबित कर दी है।

पुलवामा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर, एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर को घेरा

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा के शारशाली गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

Categories