एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर में पुलिस द्वारा दुकानों में ‘तोड़फोड़’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bhasha

दो मिनट से कुछ अधिक लंबे वीडियो में, पुलिसकर्मी मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में नसरुल्लापोरा गांव में लोगों की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

चीन का दावा- उसके सैनिक चीनी सीमा के अंदर गश्त कर रहे

Bhasha

सीमा पर तनाव जारी रहने और यह पूछे जाने पर कि कारोबार को चीन से बाहर आकर्षित करने की भारत सरकार की कथित योजना से असहमत होने से क्या इस घटना का संबंध है, इस पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि सैनिकों की झड़प को लेकर दोनों देश राजनयिक स्तर पर संपर्क में हैं।

खड़से अगर हमारी विचारधारा को स्वीकार करें तो उनका कांग्रेस में स्वागत है: थोराट

Bhasha

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष तथा राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि अगर खड़से कांग्रेस विचारधारा को स्वीकार करें तो पार्टी में उनका स्वागत है।

लुधियाना में प्रवासी मजदूरों ने विरोध मार्च निकाला

Bhasha

मजदूरों ने कहा कि उनके पैसे खत्म हो गए हैं और वे अपने गृह राज्य वापस लौटना चाहते हैं।

वायदा में सरसों भाव समर्थन मूल्य से नीचे, देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में बाधक: व्यापारी

Bhasha

बहरहाल, लॉकडाऊन में ढील दिये जाने से कारोबार तथा मांग बढ़ने के साथ मंडियों में आवक कम होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) तेल की कीमतों में सुधार रहा। भाव ऊंचा बोले जाने से कच्चा पाम तेल और पामोलीन की कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ जबकि दूसरी ओर, स्थानीय मांग कमजोर रहने की वजह से मूंगफली तेल के भाव नरमी में बंद हुए।

नायडू और बिरला ने संसद की प्रथम बैठक के 68 वर्ष पूरा होने पर देशवासियों को बधाई दी

Bhasha

लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, भारत की संसद की प्रथम बैठक के 68वें वर्ष के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य एवं कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा और राज्यसभा के सभाकक्षों और ऐतिहासिक केन्द्रीय का दौरा किया।

देश में कंप्यूटरों की बिक्री 2020 की पहली तिमाही में 17 प्रतिशत गिरी : आईडीसी

Bhasha

शोध कंपनी आईडीसी की रपट के अनुसार बिक्री में यह गिरावट सभी श्रेणियों में रही। इसकी प्रमुख वजह कोविड-19 संकट की वजह से आपूर्ति श्रृंखला का बाधित होना है। इसकी वजह से चीन में विनिर्माण और लॉजिस्टिक प्रभावित हुआ।

एनबीएफसी, आवास वित्त कंपनियों, सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिये 30,000 करोड़ रुपये के कर्ज : पैकेज

Bhasha

उन्होंने इसके अलावा निम्न साख रखने वाले एनबीएफसी, आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) के लिये 45,000 करोड़ रुपये की आंशिक ऋण गारंटी (पार्शियल क्रेडिट गारंटी) योजना 2.0 की भी घोषणा की। इस पहल का मकसद है कि ये कंपनियां व्यक्तियों तथा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) क्षेत्र की इकाइयों को अधिक कर्ज सहायता दे सकें।

प्रवासियों का रेलयात्रा खर्च उत्तराखंड सरकार वहन कर रही-मंत्री

Bhasha

कौशिक ने बताया कि अब तक अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिये 2,02,006 लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 63,000 प्रवासी विभिन्न माध्यमों से राज्य में पहुंच चुके हैं । उन्होंने बताया कि इनमें से 6000 वे लोग भी हैं जो अपने साधनों से वापस लौटे हैं ।

आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के लिए 3.4 लाख से अधिक पास जारी किए गए

Bhasha

लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन स्थिति में एक जिले से दूसरे जिले या अन्य राज्यों में जाने के लिए लोगों की पुलिस विभाग में पास के लिए आवेदन करना पड़ता है ।

दिल्ली हिंसा: याचिका पर शीघ्र सुनवाई की वृंदा की अर्जी पर अदालत ने पुलिस से मांगा जवाब

Bhasha

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और उसे शीघ्र सुनवाई की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिये तीन हफ्ते का वक्त दिया।

सीआईएसएफ में कोविड-19 के 41 नये मामले सामने आये

Bhasha

जीआरएसईएल हुगली नदी के तट पर स्थित युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है।

ट्रेन और विमानों से गोवा आ रहे लोगों को पृथक-वास में रखा जाएगा

Bhasha

सावंत ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि 15 मई से विशेष ट्रेनों द्वारा राज्य में आने वाले सभी यात्रियों को अपने पृथक-वास की व्यवस्था करनी होगी। जो लोग विमानों से आ रहे हैं उन्हें भी यह व्यवस्था करनी होगी।

जम्मू कश्मीर में राजनीतिक दलों ने सीआरपीएफ की गोलीबारी में एक नागरिक की मौत होने की निंदा की

Bhasha

पीर मेहराजुद्दीन उस समय मारा गया, जब सीआरपीएफ कर्मियों ने श्रीनगर-गुलमर्ग राजमार्ग पर उसके वाहन पर तब गोली चलायी जब वह एक सुरक्षा जांच नाके पर नहीं रुका। उसे शहर स्थित एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

सुरक्षा की गारंटी होने पर ही सिरि ए दोबारा शुरू होगी: खेल मंत्री

Bhasha

दो महीने के लॉकडाउन के बाद इटली की टीमें चार मई से व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगी। इसके बाद बेहद कड़े नियमों के बीच 18 मई से समूह में ट्रेनिंग शुरू होगी।

जम्मू में कोरोना वायरस से दूसरी मौत

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में कोरोना वायरस से यह दूसरी मौत है। केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से 11 लोगों की जान जा चुकी है।

आम लोगों को सेना में तीन साल के लिए शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है सेना

Bhasha

इस समय सेना शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत युवाओं को 10 साल के आरंभिक कार्यकाल के लिए भर्ती करती है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत

Bhasha

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर चिंता से निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं और कुल मिलाकर धारणा कमजोर बनी हुई है।

पैकेज: एमएसएमई इकाइयों को बिना गारंटी के 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज की सुविधा

Bhasha

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार को घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज का ब्योरा देते हुए संवाददाताओं को बताया कि इस स्वचालित कर्ज सुविधा से 45 लाख इकाइयों को लाभ होगा।

उत्तराखंड में विद्युत उपभोक्तओं को विलंब अधिभार भुगतान पर छूट

Bhasha

उन्होंने बताया कि विद्युत बिलों के आनलाइन भुगतान पर उपभोक्ताओं को एक प्रतिशत की छूट दिये जाने के अलावा, निजी नलकूप श्रेणी के तहत किसानों का अप्रैल से जून तक के विद्युत बिलों पर विलंब अधिभार भुगतान माफ कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि इस निर्णय से राज्य के करीब 20,000 किसानों को राहत मिलेगी और राज्य सरकार पर तीन करोड 64 लाख रूपये का भार पड़ेगा ।

Categories