एजेंसी न्यूज

दिल्ली से विशेष ट्रेन पहुंची बेंगलुरु, यात्रियों को 14 दिनों के लिए किया जाएगा क्वारंटाइन

Bhasha

दिल्ली से एक ट्रेन करीब 1,000 यात्रियों को लेकर बृहस्पतिवार को बेंगलुरु पहुंची. देश में सीमित रेल सेवा बहाल होने के बाद कर्नाटक पहुंचने वाली यह पहली ट्रेन है. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनकी स्टेशन परिसर में ही कोविड-19 संबंधी जांच की गई.

महाराष्ट्र से श्रमिकों को ले जा रहा ट्रक गुना के पास खाली बस से टकराया, आठ की मौत, 55 घायल

Bhasha

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि महाराष्ट्र से लगभग 65 मजदूर एक ट्रक में सवार होकर उत्तर प्रदेश के लिए निकले थे। रात करीब 3 बजे गुना बाइपास पर गलत दिशा से आ रही एक खाली बस और ट्रक की भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गयी और 55 अन्य लोग घायल हो गये।

योगी ने 56 हजार से अधिक उद्यमियों को एकमुश्त दिया 2000 करोड रूपये से अधिक कर्ज

Bhasha

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की तैयारी पहले से ही कर रखी थी । केन्द्र से आर्थिक पैकेज के ऐलान के तत्काल बाद लॉकडाउन अवधि में भी इतनी बड़ी धनराशि का कर्ज देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया ।

लॉकडाउन के बाद भी सरकारी कर्मचारियों को करना पडेगा घर से काम

Bhasha

इसमें कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) अधिकारियों/कर्मचारियों को नीतिगत रूप से एक साल में 15 दिन के लिए घर से काम करने का विकल्प मुहैया करा सकता है. अभी केंद्र सरकार के 48.34 लाख कर्मचारी हैं.

करीब 3,300 तबलीगी जमात सदस्यों को पृथक-वास केंद्रों से छोड़ने के लिए अदालत में याचिका दायर

Bhasha

इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना हैं। याचिका में प्राधिकारियों को 14 दिन की पृथक-वास अवधि के दिशा-निर्देश का पालन करने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है। इसमें यह पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की गई है कि क्या सदस्यों को लगातार रोक कर रखना संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है।

मूर्ति विसर्जन के दिशानिर्देश में संशोधन, प्लास्टिक, पीओपी और थर्मोकोल से मूर्ति बनाने पर रोक

Bhasha

सीपीसीबी ने मूर्ति विसर्जन के संबंध में 2010 के दिशानिर्देशों को हितधारकों की राय जानने के बाद संशोधित किया है। उसने विशेष तौर पर प्राकृतिक रूप से मौजूद मिट्टी से मूर्ति बनाने और उन पर सिंथेटिक पेंट तथा रसायनों के बजाय रंग का उपयोग करने पर जोर दिया है.

मथुरा में बैंक डकैती मामले में पांच गिरफ्तार, 17 लाख रूपये बरामद

Bhasha

आरोपियों के पास से लूट गई 21 लाख की रकम में से 17 लाख 10 हजार रूपये बरामद भी कर लिए गए हैं। पुलिस को इस लूट के मुख्य आरोपी समेत दो अन्य की तलाश है।

करियर पर विराम की तरह है लॉकडाउन: डिफेंडर जरमनप्रीत

Bhasha

जरमनप्रीत ने कहा कि वह हॉकी के मैदान पर सफलता हासिल करने के और अधिक जज्बे के साथ उतरेंगे।

गोवा में कोविड-19 के सात नये मामले

Bhasha

केंद्र सरकार ने गोवा को ग्रीन जोन घोषित किया है क्योंकि राज्य में एक मई से कोविड-19 का एक भी सक्रिय मामला नहीं था।

खाली स्टेडियमों में भी दर्शकों की ‘ऊह’ और ‘आह’ सुनना चाहते हैं जोफ्रा आर्चर

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी के कारण विश्व भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी है। कई शीर्ष प्रतियोगिताओं को इस वजह से रद्द या स्थगित कर दिया गया है.

कोविड-19 के बाद तकनीक से पढ़ाई पर होगा जोर, ऑनलाइन हो सकती हैं परीक्षाएं: अध्ययन

Bhasha

लंदन स्थित पीयर्सन शैक्षिक प्रकाशन और परीक्षण के क्षेत्र में स्कूलों और छात्रों को वैश्विक स्तर पर सेवा देने वाली अग्रणी कंपनी है।

कोरोना वायरस बन रहा है बाल अधिकारों के लिए संकट, हर रोज मारे जा सकते हैं 6,000 बच्चे: यूनिसेफ

Bhasha

उसने कहा है कि पांचवां जन्मदिन मनाने से पहले विश्वभर में मारे जाने वाले बच्चों की संख्या में दशकों में पहली बार बढ़ोतरी होने की आशंका है।

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण को हराने वाले लोगों को अस्पताल से तालियां बजाकर किया विदा

Bhasha

अस्पताल के निदेशक तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इन लोगों को तालियां बजाकर विदा किया।

एनआरएआई ने अंजुम मोदगिल को खेल रत्न, जसपाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया

Bhasha

महासंघ के सूत्रों के अनुसार प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कारों के लिए चैंपियन पिस्टल निशानेबाजों सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा के नाम भेजे गए हैं।

यूएसपीजीए की वापसी से पहले पृथकवास पर रहना होगा 25 गोल्फरों को

Bhasha

यूएस पीजीए टूर अमेरिका से बाहर रह रहे खिलाड़ियों की वापसी में मदद कर रहा है लेकिन उन्हें 14 दिन तक पृथकवास पर रहना ही होगा।

संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए यात्रियों के गंतव्य स्थल के पते का रिकॉर्ड रख रहा है भारतीय रेलवे

Bhasha

रेलवे ने आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुक कराने वाले सभी यात्रियों के गंतव्य स्थलों के पतों का रिकॉर्ड रखना शुरू कर दिया है, ताकि यदि बाद में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होती है तो उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सके. इससे पहले, ट्रेनों में यात्रा करने वाले कम से कम 12 लोग बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.

बीमारी से परेशान किशोरी ने आत्महत्या की

Bhasha

सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने बुधवार शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया. उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में किशोरी को उसके परिजनों ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई.

वैश्विक महामारी के बीच मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से निपटने की तत्काल जरूरत: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

Bhasha

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस संकट से बढ़ रही मनोवैज्ञानिक परेशानियों के खिलाफ आगाह करते हुए सरकारों, नागरिक संस्थाओं और स्वास्थ्य अधिकारियों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से तत्काल निपटने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं कोविड-19 से निपटने में सरकारी की नीति का आवश्यक हिस्सा होनी चाहिए.

हमीरपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकल सवार दो युवकों को कुचला, चालक फरार

Bhasha

भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र में मुंडेरा मार्ग पर बदनपुर मोड़ के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकल सवार दो युवकों को कुचल दिया. दोनों युवकों की मौत हो गयी है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है.

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 611

Bhasha

ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 71 पृथक केंद्र में रह रहे थे. राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 611 तक पहुंच गई है. कालाहांडी, झारसुगुडा और बोलांगीर जिले में दो-दो मामले तथा नयागढ़, कोरापुट, ढेंकनाल और देवगढ़ में एक-एक मामले हैं. क्योंझर, पुरी और बौद्ध जिले में संक्रमण के चार मामले और कटक में संक्रमण के तीन मामले हैं.

Categories