एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन: घर लौट रहे 14 प्रवासी श्रमिकों की दो सड़क हादसों में मौत, करीब 60 अन्य घायल

Bhasha

मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 180 किलोमीटर दूर गुना में बृहस्पतिवार तड़के हुई दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के आठ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि 55 घायल हो गये। प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से जिस ट्रक में सवार होकर आ रहे थे, वह गलत दिशा से आ रही एक खाली बस से टकरा गया।

कुलभूषण जाधव मामले की समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान उठा रहा है कदम: विदेश कार्यालय

Bhasha

हेग स्थित आईसीजे ने पिछले साल जुलाई में फैसला दिया था कि पाकिस्तान को जाधव की दोषसिद्धि और और सजा की ‘‘प्रभावी समीक्षा तथा पुनर्विचार’’ करना चाहिए।

पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासियों को घर लौटने के लिए सुविधाएं नहीं दे रही :पीयूष गोयल

Bhasha

रेलवे ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण देशभर में फंसे प्रवासी कामगारों को ट्रेनों से उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद एक मई से विशेष श्रमिक ट्रेनों की शुरुआत की है।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 253 नए मामले, आंकड़ा 4,426 तक पहुंचा

Bhasha

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से बुरहानपुर में तीन और इंदौर एवं नीमच में एक—एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बीएसएनएल ने अयप्पा मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली रेहाना की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश दिया

Bhasha

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के फातिमा के ‘इरादतन’ कृत्य को लेकर यह आदेश जारी किया गया है।

हिमाचल में सात साल की बच्ची व तीन महिलाएं कोरोना से संक्रमित, कुल संख्या 72 हुयी

Bhasha

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले सिरमौर और कांगड़ा जिले से हैं।

चीन के साथ सीमा पर शांति एवं स्थिरता बनाये रखने को भारत प्रतिबद्ध : विदेश मंत्रालय

Bhasha

पांच मई को भारत और चीन के करीब 250 सैनिकों के बीच संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई थी जब पूर्वी लद्दाख के पागोंग तासो झील के पास दोनों पक्षों के बीच लोहे की छड़, डंडों के साथ संघर्ष तथा पथराव हुआ। इसके चार दिन बाद उत्तरी सिक्किम के नाकुला दर्रे के पास ऐसी ही घटना देखने को मिली थी ।

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 12 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 983 पहुंची

Bhasha

अधिकारियों ने बताया, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये।’’

लॉकडाउन के बाद भी घर से कामकाज सरकार दफ्तरों के लिए नयी व्यवस्था हो सकती है, दिशानिर्देश जारी

Bhasha

कार्मिक मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के सभी विभागों को भेजे मसौदा दिशानिर्देश में उनसे 21 मई तक उनकी टिप्पणी मांगी गयी है। जो विभाग ऐसा नहीं कर पाता है तो यह मान लिया जाएगा कि वह इस प्रस्तावित मसौदे से सहमत है।

गोवा के मुख्यमंत्री ने वायरस के नये मामलों में सामुदायिक संक्रमण की बात खारिज की

Bhasha

गोवा में एक महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद आठ नये संक्रमित रोगियों का पता चला है। आठों लोग बाहर से राज्य में आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 989 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 36 नये मामले सामने आए हैं, उनमें पूर्णिया के नौ, लखीसराय के छह, जहानाबाद के पांच, खगडिया के चार, मुजफ्फरपुर, बांका एवं नालंदा में तीन-तीन शेखपुरा के दो और नवादा का एक मामला शामिल है।

वित्त मंत्री की कल्याण घोषणा गरीबों के प्रति प्रधानमंत्री की ‘संवेदनशीलता’ बताती है: जे पी नड्डा

Bhasha

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित की गईं राहत एवं कल्याण घोषणाओं की सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि इनसे गरीबों और समाज के कमजोर वर्गो के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘संवेदनशीलता’ जाहिर होती है.

पेशाब पिलाए जाने से दुखी युवक ने की आत्महत्या

Bhasha

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव में दो महिलाओं सहित तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर पिटाई करने एवं पेशाब पिलाए जाने से व्यथित होकर 20 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली. यह घटना शिवपुरी जिले के अमोला पुलिस थानांतर्गत ग्राम साजोर में बुधवार को हुई.

पंजाब से बिहार जा रहे छह प्रवासी श्रमिकों की उत्तर प्रदेश में बस से कुचल कर मौत

Bhasha

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि यह घटना बुधवार रात साढ़े 10 बजे घलौली नाका और रोहना टोल प्लाजा के बीच हुई।

कांग्रेस नेता ने सरकार से ईद पर मुस्लिमों को मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत देने का अनुरोध किया

Bhasha

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को लिखे पत्र में इब्राहिम ने कहा, "पूरे समुदाय की ओर से, मैं यह सुझाव दूंगा कि सरकार सुबह से दोपहर 1 बजे तक 'ईदगाह मैदान' या मस्जिदों में नमाज़ अदा करने की अनुमति देने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों से सलाह लेकर निर्णय ले, जिसमें सभी एहतियाती उपायों और नियमों का पालन हो। "

इंदौर में 1,100 से ज्यादा मरीजों ने जीती कोरोना वायरस से जंग

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से 33, इंडेक्स हॉस्पिटल से 22 और मनोरमा राजे टीबी चिकित्सालय से दो मरीजों को छुट्टी दी गयी।

बांग्लादेश में शरणार्थी शिविरों में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया

Bhasha

स्वास्थ्य विशेषज्ञ पिछले कुछ समय से आगाह कर रहे थे कि इन शिविरों में भी संक्रमण फैल सकता है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 966 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 13 नये मामले के प्रकाश में आए हैं, उनमें पूर्णिया के 09 और खगड़िया के 04 मामले शामिल हैं ।

अब तक 806 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, 10 लाख प्रवासी कामगारों को घर पहुंचाया गया : रेलवे

Bhasha

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से सर्वाधिक ट्रेनें उत्तर प्रदेश गईं, इसके बाद बिहार का स्थान है।

एसबीआई, पतंजलि, इंटरनेशनल ट्रेडर्स के खिलाफ अनुचित व्यापार गतिविधि की शिकायत खारिज

Bhasha

बासमती चावल कंपनी आरएच एग्रो प्राइवेट लिमिटेड ने एसबीआई के खिलाफ यह शिकायत दायर की थी। मामला स्टेट बैंक द्वारा कंपनी के कर्ज को गैर-निष्पादित आस्ति घोषित करने के बाद उसकी संपत्तियां नीलाम करने से जुड़ा है।

Categories