हरियाणा में शराब चोरी मामले की जांच के लिए गठित टीम के पास शक्तियां नहीं हैं : कांग्रेस

जांच टीम सभी वेयरहाउस एवं गोदामों में शराब के वास्तविक भंडारण का पता लगायेगी जिसे आबकारी विभाग ने पिछले दो साल से सील किया हुआ है।

जमात

चंडीगढ़, 15 मई हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में दो गोदाम से शराब के बोतलों की चोरी के मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार की ओर से गठित जांच टीम के पास शक्तियां ही नहीं हैं ।

जांच टीम सभी वेयरहाउस एवं गोदामों में शराब के वास्तविक भंडारण का पता लगायेगी जिसे आबकारी विभाग ने पिछले दो साल से सील किया हुआ है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह विशेष अनुसंधान टीम नहीं है, बल्कि यह विशेष पूछताछ टीम है जिसका गठन किया गया है।

उन्होंने बयान जारी कर कहा, ‘'क्या खट्टर सरकार शराब घोटाले की जांच कर रही है या कवर अप का सहारा ले रही है? हरियाणा में शराब घोटाले की परतें पूरी तरह से उजागर हो चुकी हैं, लेकिन, जानबूझकर, 'विशेष जांच दल' (एसआईटी) और 'विशेष पूछताछ दल' (एसईटी) के शिकंजे के बीच इसे मामले को उलझा कर सरकार इस पर लीपापोती का प्रयास कर रही है ।'’

कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि इस घोटाले की जांच के लिये एसआईटी के बदले एसईटी का गठन क्यों किया गया ।

हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके सुरजेवाला ने कहा, 'मौजूदा पूछताछ दल के पास कोई शक्ति नहीं है, शराब घोटाले में यह कैसे यह पूछताछ करेगा ।'

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि एसईटी केवल एक प्रशासनिक जांच के संचालन तक ही सीमित रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\