एजेंसी न्यूज
नेतन्याहू ने कहा, पश्चिमी तट पर इज़राइली संप्रभुता की प्रतिज्ञा के साथ शपथ लेगी नयी सरकार
Bhashaनेतन्याहू (70) ने बुधवार को राष्ट्रपति रुवन रिवलिन और ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के अध्य्क्ष बेनि गांट्ज को भेजे पत्रों में सरकार बनाने में सफलता की औपचारिक रूप से घोषणा की थी। गांट्ज अस्थायी तौर पर नेसेट (इज़राइली संसद) के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं।
कोविड-19: ओडिशा सरकार ने सूची को संशोधित कर मृतक संख्या पांच से चार की
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 91 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 828 हो गई है।
प्रवासियों की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार : आप
Bhashaकोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ देश के प्रमुख शहरी औद्योगिक केंद्रों से अपने गृह राज्यों की ओर जा रहे हैं। अक्सर वे पैदल जाते हुए या अन्य वाहनों में दिख रहे हैं।
पंजाब में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,964 हुए
Bhashaएक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कुल 109 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। अब तक राज्य में कुल 1,366 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
लॉकडाउन 4.0 : निरूद्ध क्षेत्रों को छोड़कर सोमवार से दुकान और बाजार खुलेंगे
Bhashaगैर निरूद्ध क्षेत्रों में नाई की दुकानें, सैलून और स्पा भी खुलेंगे और ई-कॉमर्स कंपनियां गैर जरूरी सामानों की आपूर्ति भी करेंगी।
दिल्ली-तिरुवनंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस सोमवार से गोवा में नहीं रुकेगी: सावंत
Bhashaउन्होंने कहा कि संक्रमितों में शामिल कुछ लोग इसी ट्रेन से गोवा पहुंचे थे।
गृह मंत्रालय ने खेल परिसर और स्टेडियम खोलने की अनुमति दी, दर्शकों का प्रवेश वर्जित
Bhashaकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान पालन किये जाने वाले दिशानिर्देशों में से एक में लिखा गया है, ‘‘खेल परिसर और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जायेगी, हालांकि दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। ’’
भारत में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के मामले दोगुने होने का समय 13.6 दिन हुआ: हर्षवर्धन
Bhashaदेश में रविवार को कोरोना वायरस के लगभग पांच हजार मामले सामने आये हैं।
राहत पैकेज, एमएसएमई की नई परिभाषा से उद्योग को बहुत बढ़ावा मिलेगा: गडकरी
Bhashaसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का विभाग भी संभाल रहे गडकरी ने एमएसएमई के लिए प्रभावशाली मूल्यांकन की खोज करने का आह्वान किया और प्रतिभागियों से एमएसएमई के हिस्से के रूप में घोषित पैकेज, ‘फंड ऑफ फंड’ के प्रभावी क्रियान्वयन के संदर्भ में सुझाव देने के लिए भी कहा। वह बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल और एमएम एक्टिव सांइस-टेक कम्युनिकेशन के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से “एमएसएमई पर कोविड-19 का प्रभाव” और 20 लाख करोड़ के पैकेज के बारे में चर्चा कर रहे थे।
कोरोना वायरस से जुड़े ऋणों को दिवाला कानून से छूट
Bhashaवित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये प्रोत्साहन पैकेज की पांचवी और अंतिम किस्त की जानकारी दी।
प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद जारी रखेंगेः सोनू सूद
Bhashaउत्तर प्रदेश सरकार से विशेष अनुमति लेने के बाद सूद ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों के लिए और बसों का इंतजाम किया।
जयपुर जेल में कोरोना संक्रमण से अधिकारी चिंतित, देशभर में हजारों कैदी जमानत या पैरोल पर रिहा
Bhashaउच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मार्च के अंतिम हफ्ते से एहतियाती तौर पर कैदियों को जेलों से छोड़ना शुरू किया गया था और अगले कुछ दिनों में और कैदी बाहर आ सकते हैं। उन्हें जमानत या पैरोल शुरुआत के 45 से 60 दिन के लिए दी जा रही है और यह अवधि बढ़ाई जा सकती है।
ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य सचिव के स्थानांतरण को टाला
Bhashaअधिसूचना में कहा गया है कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी धल का स्थानांतरण 13 मई को ऊर्जा विभाग में कर दिया गया था लेकिन आपदा को देखते हुए वह पदभार ग्रहण नहीं कर सके।
खेल फिर से शुरू होगा तो डर, संदेह और संकोच बरकरार रहेगा: द्रविड
Bhashaकोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक सहित दुनियाभर में कई बड़ी खेल प्रतियोगिताओं को रद्द या स्थगित कर दिया गया है।
प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए बिहार, बंगाल नहीं दे रहे पर्याप्त संख्या में ट्रेन चलाने संबंधी आवश्यक मंजूरी: गृह मंत्री अनिल देशमुख
Bhashaउन्होंने बताया कि विशेष रेलगाड़ियों से अपने गृह राज्य जाने के लिए 20 लाख प्रवासियों ने महाराष्ट्र सरकार के समक्ष पंजीकरण कराया है और इनमें से अधिकतर बिहार तथा पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
कर्ज में डूबे व्यक्ति ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के पास आत्महत्या का प्रयास किया
Bhashaपुलिस के मुताबिक, मलकपेथेरे में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाला शख्स अपनी बाइक पर आया और प्रगति भवन की ओर जाने से पहले खुद पर पेट्रोल डाला।
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, 101 नये मामले सामने आये
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 101 और मामले सामने आये हैं। पश्चिम बंगाल में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 2,677 हो गई है।
दिल्ली में कोविड-19 के मामले 11 दिन की अवधि में दोगुना हो रहे: जैन
Bhashaजैन ने कहा कि शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ रही है और कई चिकित्सक, नर्स, पुलिस तथा बीएसएफ के जवान वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।
औरैया हादसे में मृतकों की संख्या हुई 26
Bhashaऔरैया पुलिस ने एक बयान में बताया कि शनिवार तडके लगभग तीन बजे सडक किनारे खडे डीसीएम मिनी ट्रक और ट्राला की टक्कर के बाद दोनों वाहन निकट के गडढे में पलट गये । हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी थी जबकि 36 अन्य घायल हो गये थे । शनिवार देर रात एक और घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया था।
तमिलनाडु में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई गई, 25 जिलों में बस सेवा होगी बहाल
Bhashaइसके साथ ही राज्य सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को मौजूदा 50 प्रतिशत से शत प्रतिशत कार्यबल के साथ लागू करने का फैसला किया है ताकि आर्थिक गतिविधियों को गति दी जा सके।