‘अम्फान’ प्रचंड है, 20 मई को तट पर पहुंचने पर उसका प्रभाव ‘फोनी’ जैसा होगा : एनडीआरएफ

प्रधान ने कहा कि ‘अम्फान’ अत्यधिक प्रचंड चक्रवातीय तूफान होगा, और तट पर आने के दौरान यह ‘महाचक्रवात’ से महज एक श्रेणी नीचे होगा।

जमात

नयी दिल्ली, 18 मई एनडीआरएफ के महानिदेशक एस.एन. प्रधान ने सोमवार को कहा कि प्रचंड तूफान ‘अम्फान’ के 20 मई को तट पर पहुंचने का अनुमान है और इसे अत्यधिक गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि 1999 के बाद भारत में आने वाला यह दूसरा प्रचंड चक्रवातीय तूफान होगा।

प्रधान ने कहा कि ‘अम्फान’ अत्यधिक प्रचंड चक्रवातीय तूफान होगा, और तट पर आने के दौरान यह ‘महाचक्रवात’ से महज एक श्रेणी नीचे होगा।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के प्रमुख ने कहा कि आने वाला तूफान ‘प्रचंड’ है और 1999 के बाद दूसरी बार ‘महाचक्रवात’ श्रेणी का एक तूफान ओडिशा के तट से टकराने वाला है।

1999 का महाचक्रवात बेहद जानलेवा था और अनुमान है कि तट पर आने के दौरान इसका प्रभाव भी ‘फोनी’ चक्रवात जैसा होगा। मई 2019 में आए फोनी से ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तटवर्ती क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है और केन्द्र सरकार इसे लेकर बहुत गंभीर है।

प्रधान ने कहा, ‘‘हमने इससे प्रभावित होने वाले राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल से अनुरोध किया है कि वे समुचित कदम उठाएं। ये राज्य पहले से ही इस पर काम कर रहे हैं।’’

एनडीआरएफ ने इन दोनों राज्यों में कुल 37 टीमें तैनात की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े