एजेंसी न्यूज
पंजाब : महिलाओं से बलात्कार के मामले में दो आश्रम प्रमुख गिरफ्तार
Bhashaपुलिस ने बताया कि आश्रम में छापा मार कर 25 वर्षीय और 40 वर्षीय महिलाओं को मुक्त कराया गया।
कुछ एयरलाइन कंपनियों ने जून से बुकिंग शुरू की : सूत्र
Bhashaगौरतलब है कि कोविड-19 के कारण जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 25 मार्च से निलंबित हुई सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिलहाल कम से कम 31 मई तक बंद हैं और उनका परिचालन शुरू करने के संबंध में सरकार की ओर से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़ कर 91 हुई
Bhashaविशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि नए मामलों में से पांच हमीरपुर जिले से, तीन बिलासपुर से, एक-एक मामला कांगडा और चंबा जिले में सामने आया।
हरियाणा में राज्य के भीतर और अंतरराज्यीय बस सेवाएं 19 मई से शुरू होगी : खट्टर
Bhashaखट्टर ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू हुआ है और गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक पिछले चरण में दी गई ढील की तुलना में इस बार छूट के दायरे को और अधिक विस्तार दिया गया है।
योगी सरकार ने जारी किए लॉकडाउन 4.0 से जुड़े दिशानिर्देश
Bhashaप्रदेश के मुख्य सचिव आर. के. तिवारी ने राज्य के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, क्षेत्रीय, परिक्षेत्रीय तथा जिला पुलिस प्रमुखों को भेजे गए दिशा निर्देश में कहा कि लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी तरह की सामान्य विमान यात्राएं, मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल थिएटर, असेंबली हॉल, सभी पूजा स्थल इत्यादि पहले की तरह ही बंद रहेंगे।
चक्रवात ‘अम्फान’ गंभीर घटनाक्रम है, जानमाल की क्षति रोकने के लिए एनडीआरएफ की 53 टीमें तैनात
Bhashaराष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस.एन. प्रधान ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में उक्त सूचना देते हुए कहा कि एनडीआरएफ ‘अम्फान’ को हल्के में नहीं ले रहा है क्योंकि ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत बंगाल की खाड़ी में आये प्रचंड चक्रवातीय तूफान का सामना कर रहा है।
बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए खुशखबरी, हर दिन 50 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की मिली अनुमति
Bhashaराज्य में लौटने वाले प्रवासियों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण, कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि बिहार ने प्रतिदिन 50 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अनुमति देने की प्रतिबद्धता जाहिर की है.
दिल्ली में सम-विषम नियम के तहत मंगलवार से खान मार्केट, कनॉट प्लेस, सरोजिनी नगर की दुकानें खुलेंगी
Bhashaमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सम-विषम नियम के तहत बाजारों में दुकानें खोले जाने की अनुमति देने की घोषणा की। साथ ही, चेतावनी भी दी कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें बंद करवाने के साथ-साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देश में कोरोना वायरस के मामलों में हुई रिकार्ड बढ़ोतरी, फिर भी महामारी के प्रसार को रोकने में भारत अन्य देशों से बेहतर
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3,029 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के मामलों में 5,242 की रिकार्ड वृद्धि के साथ कुल मामले बढ़ कर 96,169 हो गये.
चक्रवाती तूफान अम्फान से बड़े स्तर पर नुकसान पहुंच सकता है: मौसम विभाग
Bhashaउन्होंने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अम्फान प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और 20 मई को पश्चिम बंगाल के दीघा द्वीप तथा बांग्लादेश के हतिया द्वीपसमूह के बीच दस्तक दे सकता है।
कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयासों और आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए 230 पुलिसकर्मी पुरस्कृत
Bhashaपुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सम्मानित होने वालों में आठ निरीक्षक, 13 उप निरीक्षक, 18 सहायक उप निरीक्षक, 36 हेड कॉन्स्टेबल, 63 सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल, 42 कॉन्स्टेबल और 27 विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
जर्मनी, फ्रांस ने यूरोपीय संघ आर्थिक बहाली कोष बनाने का प्रसताव किया
Bhashaमैक्रां ने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत यूरोपीय संघ के 27 देश वित्तीय बाजारों से मिलकर उधार लेंगे और 500 अरब यूरो की राशि से सबसे ज्यादा प्रभावित आर्थिक क्षेत्रों और इलाकों को वित्तपोषण उपलब्ध करायेंगे।
कॉलेजियम की सिफारिश के चार साल बाद कर्नाटक के न्यायिक अधिकारी को उच्च न्यायालय में जज बनाया गया
Bhashaकेंद्रीय विधि मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया कि न्यायिक अधिकारी पी के भट्ट को दो साल के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
देश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख के पार, तमाम रियायतों के साथ लॉकडाउन-4. शुरू
Bhashaसोमवार से शुरू हुए ‘‘लॉकडाउन-4’’ में केन्द्र और राज्य सरकारों ने तमाम छूट देते हुए कुछ शर्तों के साथ बाजार, टैक्सी, ऑटो और अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है।
गुजरात में कोविड-19 के 366 नये मामले, कुल संख्या बढ़कर 11,746 हुई
Bhashaअहमदाबाद में 31 मौतें होने के अलावा, दो मौतें सूरत में और एक एक व्यक्ति की मौत पाटन और भरूच में हुई है।
‘अम्फान’ महाचक्रवात में बदला, प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लिया
Bhashaचक्रवात उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ सकता है तथा 20 मई को दीघा और हटिया द्वीप के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेशीय तटों को पार करेगा।
अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की अर्नब गोस्वामी की याचिका पर कल फैसला सुनाएगा न्यायालय
Bhashaपालघर में भीड़ द्वारा साधुओं की पीट-पीटकर हत्या के मामले पर एक समाचार शो में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान को लेकर अर्नब के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कराई गयी हैं।
कोरोना वायरस संबंधी स्वतंत्र मूल्यांकन के देशों के आह्वान के सामने झुका डब्ल्यूएचओ
Bhashaअफ्रीकी और यूरोपीय देशों तथा अन्य देशों के संगठन ने महामारी को लेकर एक ‘‘समग्र मूल्यांकन’’ की मांग की है जो कोविड-19 के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया के डब्ल्यूएचओ के समन्वय से ‘‘मिले सबक’’ की समीक्षा पर केंद्रित है।
डब्लयूटीओ के सुधारों में सभी सदस्य देशों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिये: प्रभु
Bhashaप्रभु ने कहा कि एक नई दुनिया उभर रही है। इस दुनिया में बहुपक्षवाद के समक्ष गंभीर चुनौतियां खड़ी होने जा रही है। ‘‘सवाल यह है कि बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था के लिए खतरे से कैसे निपटा जायेगा, जब इसकी इस समय इस व्यवस्था की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। डब्ल्यूटीओ वेंटीलेटर पर है और इसे इससे बाहर निकलना होगा। हमें इसका समाधान ढूंढना होगा। यह इकतरफा अथवा अन्य नहीं हो सकता है। डब्ल्यूटीओ में किये जाने वाले सुधारों में सभी सदस्यों के हितों का ध्यान रखना होगा। संगठन को भविष्य पर नजर रखते हुये समावेशी तरीके से एजेंडा लेकर आगे आना होगा।’’
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले, कुल संख्या 87 हुई
Bhashaअधिकारी ने कहा कि मुंबई से लौटे पांचों लोग हमीरपुर जिले से हैं, इनमें चार पुरुष और एक महिला है। इन सभी को पृथक-वास में रखा गया था।