पंजाब : महिलाओं से बलात्कार के मामले में दो आश्रम प्रमुख गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आश्रम में छापा मार कर 25 वर्षीय और 40 वर्षीय महिलाओं को मुक्त कराया गया।

जमात

अमृतसर (पंजाब), 18 मई पुलिस ने दो महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में यहां के एक आश्रम के दो प्रमुखों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आश्रम में छापा मार कर 25 वर्षीय और 40 वर्षीय महिलाओं को मुक्त कराया गया।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, कुछ समय पहले आश्रम के दो सहवासियों--सूरज नाथ और नचतर नाथ-- ने उनके साथ बलात्कार किया था।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, जब वे (महिलाएं) रविवार को उनकी शिकायत करने आश्रम के दो प्रमुखों--गिरदारी नाथ और वरिंदर नाथ-- के पास गईं, तो इन दोनों ने भी बलात्कार किया।

पुलिस उपाधीक्षक गुरप्रताप सिंह सहोटा ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह गिरफ्तारी की गई। अनुसूचित जाति आयोग के एक सदस्य की लिखित शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\