गुजरात में कोविड-19 के 366 नये मामले, कुल संख्या बढ़कर 11,746 हुई

अहमदाबाद में 31 मौतें होने के अलावा, दो मौतें सूरत में और एक एक व्यक्ति की मौत पाटन और भरूच में हुई है।

जमात

अहमदाबाद, 18 मई गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 366 नये मामले सामने आने से राज्य में कुल मामले बढ़कर 11,746 हो गए। वहीं, 35 और व्यक्तियों की मौत होने के बाद कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 694 हो गई। इन 35 मौतों में से 31 मौतें अहमदाबाद में हुई हैं। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

अहमदाबाद में 31 मौतें होने के अलावा, दो मौतें सूरत में और एक एक व्यक्ति की मौत पाटन और भरूच में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 305 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई जिससे ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,804 हो गई।

गुजरात में ऐसे मरीजों की संख्या 6,248 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। इसमें से 38 वेंटीलेटर पर हैं।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक कुल 1,48,824 नमूनों की जांच की गई है।

अहमदाबाद जिले में कोरोना वायरस के 263 नये मामले सामने आने और 31 मौतें होने से अहमदाबाद जिले में कुल मामले बढ़कर 8,683 और मृतक संख्या बढ़कर 555 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि नये मामलों वाले 16 जिलों में से सूरत में 33, वडोदरा में 22 और गांधीनगर में 12 मामले सामने आये हैं। अधिकारी ने बताया कि सूरत और वडोदरा में कुल मामले अब क्रमश: 1,127 और 682 हैं।

गुजरात में कोविड-19 के आंकड़े इस प्रकार हैं : कुल मामले 11,746, नये मामले 366, मृतक संख्या 694, स्वास्थ्य लाभ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की संख्या 4,804, ऐसे मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है 6,248, अभी तक कुल 1,48,824 लोगों की जांच हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी