कुछ एयरलाइन कंपनियों ने जून से बुकिंग शुरू की : सूत्र

गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 25 मार्च से निलंबित हुई सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिलहाल कम से कम 31 मई तक बंद हैं और उनका परिचालन शुरू करने के संबंध में सरकार की ओर से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है।

जमात

मुंबई, 18 मई राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते 31 मई तक वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं निलंबित रहने के बीच कुछ एयरलाइन कंपनियों ने जून से उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 25 मार्च से निलंबित हुई सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिलहाल कम से कम 31 मई तक बंद हैं और उनका परिचालन शुरू करने के संबंध में सरकार की ओर से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘घरेलू विमानन कंपनियों ने जून से अपने उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी है।’’

संपर्क करने पर स्पाइसजेट के सूत्र ने बताया कि कंपनी ने 15 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

इंडिगो और विस्तारा के सूत्रों ने बताया कि दोनों कंपनियां घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग कर रही हैं।

हालांकि, बुकिंग शुरू करने के लिए स्पाइसजेट, इंडिगो, विस्तारा और गोएयर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आयी है।

सोमवार को भारतीय हवाई यात्री एसोसिएशन (एपीएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर रेड्डी ने बुकिंग शुरू करने के लिए कुछ एयरलाइन कंपनियों की आलोचना की।

उन्होंने एक ट्वीट में दावा किया है, ‘‘हम समझते हैं कि 6ई (इंडिगो), स्पाइसजेट, गोएयर ने यह सोचते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है कि एक जून से परिचालन शुरू हो जाएगा। कृपया इनके चक्कर में ना पड़ें। आपका पैसा उधार खाते में चला जाएगा, बेहतर है उसे अपने पास सुरक्षित रखें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट