एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | शिवसेना के पूर्व मप्र प्रमुख के हत्याकांड का खुलासा, सात डकैत धरे गये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख रमेश साहू के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को इस राज्य और पड़ोसी गुजरात के अलग-अलग स्थानों से बृहस्पतिवार को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार साहू की एक डकैती के दौरान हत्या की गई थी।
देश की खबरें | ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिये मप्र के मुख्यमंत्री ने की ठाकरे से बात
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और कोविड-19 के गंभीर मरीज़ों के उपचार के लिये ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोक नहीं लगाने का आग्रह किया।
खेल की खबरें | चार बार के विश्व चैम्पियन वेटल ने रेसिंग प्वाइंट से करार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रेसिंग प्वाइंट टीम का नाम भी बदल कर एस्टन मार्टिन कर दिया जायेगा। टीम ने गुरूवार को इसकी घोषणा की। इससे एक दिन पहले ड्राइवर सर्गियो पेरेज ने टीम से हटने की घोषणा की थी।
विदेश की खबरें | इजराइल में छुट्टियों के पहले कोरोना वायरस को लेकर उलझन में नेतन्याहू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने नेतन्याहू की उलझनें बढ़ा दी हैं। एक ओर प्रमुख यहूदी छुट्टियां नजदीक आ रही हैं वहीं कोरोना वायरस से संक्रमण की बढ़ती दर पर काबू के लिए कदम उठाने की जरूरत है। इस पर संतुलन साधने के लिए आगामी छुट्टियों के ठीक पहले देश में फिर से लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। छुट्टियां अगले सप्ताह से शुरू होनी है।
देश की खबरें | राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
देश की खबरें | राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव में मनोज झा होंगे संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को राजद नेता मनोज झा को राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए होने वाले चुनाव में अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।
देश की खबरें | सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश आरएटी जांच में संक्रमणमुक्त पाए गए लोगों की पुन: जांच करें : केंद्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 के लक्षण वाले जितने भी रोगियों की रैपिड एंटीजन जांच (आरएटी) में उनके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई है उनकी आरटी-पीसीआर जांच की जाए ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित हर व्यक्ति का पता लगाया जा सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
देश की खबरें | कतर के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में गोलरहित ड्रा सर्वश्रेष्ठ मैच : छेत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने अब तक के अपने चमकदार करियर में जिस मैच को सर्वश्रेष्ठ करार दिया उसमें वह स्वयं नहीं खेल पाये थे। यह मैच विश्व कप क्वालीफायर में एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ खेला गया था जो गोलरहित ड्रा पर छूटा था।
देश की खबरें | कृषि अध्यादेशों के विरोध में हरियाणा में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के तीन कृषि अध्यादेशों को किसान विरोधी बताते हुए उनके विरोध में भारतीय किसान संघ और अन्य किसान संगठनों ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।
विदेश की खबरें | जयशंकर रूस में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को रूस की राजधानी मास्को में आठ सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
देश की खबरें | नीतीश कुमार ने राज्यसभा उपसभापति पद के राजग उम्मीदवार के लिए नवीन पटनायक से समर्थन मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को फोन कर राज्यसभा उपसभापति पद के लिए राजग के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह के लिए बीजू जनता दल (बीजद) का समर्थन मांगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | मोदी ने लोगों से कहा, कोरोना वायरस को हल्के में न लें, मास्क पहनें
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से कहा कि वे कोरोनो वायरस महामारी को हल्के में नहीं लें। उन्होंने कहा कि जब तक कि वैज्ञानिक इस महामारी का टीका नहीं बना लते हैं, लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।
विदेश की खबरें | अमेरिका में हृदय रोग पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विधेयक को मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में हृदय रोग के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कांग्रेस की महत्वपूर्ण कमेटी ने एक विधेयक को मंजूरी दी है जिसका मकसद दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए उन्हें जागरुक बनाना है।
देश की खबरें | नीट अभ्यर्थियों के हित में बंगाल में 12 सितम्बर को पूर्ण लॉकडाउन नहीं: बनर्जी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 12 सितंबर को राज्यव्यापी पूर्ण लॉकडाउन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में बैठने वाले छात्रों के हित में वापस ले लिया गया है।
देश की खबरें | कोविड-19 से हुई कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौत चार राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश में हुईं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब भी संक्रमित कुल मरीजों में से 74 प्रतिशत मरीज, कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित नौ राज्यों में हैं जबकि अब तक हुई कुल मौतों में से 69 प्रतिशत मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई हैं।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान खदान हादसा : मृतक संख्या 26 हुई, लापता सात लोगों की तलाश जारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की जियारत पहाड़ी में संगमरमर की एक खदान ढहने की घटना में घायल हुए चार और लोगों की मौत के बाद इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 26 हो गई। वहीं लापता सात लोगों की तलाश अब भी जारी है।
देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 141 नए मामले, कुल मामले 1,333 हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 141 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,333 हो गए।
देश की खबरें | ऑक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड थर्मामीटर की बाजार मूल्य से अधिक पर खरीद मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर तथा गाजीपुर सहित कुछ जिलों की ग्राम पंचायतों में पल्स ऑक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड थर्मामीटर की बाजार मूल्य से अधिक दर पर खरीद किए जाने के मामले को बेहद गम्भीरता से लेते हुए इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के निर्देश बृहस्पतिवार को दिए।
जरुरी जानकारी | महामारी की वजह से अधिक दबाव महसूस कर रही हैं 47 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं : सर्वे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की करीब 50 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं कोविड-19 महामारी की वजह से अधिक दबाव महसूस कर रही हैं। ऑनलाइन पेशेवर नेटवर्क लिंक्डइन के एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
देश की खबरें | न्यायालय ने एनपीए पर राहत की अवधि बढ़ाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने किसी भी खाते को गैर निष्पादित संपदा घोषित नहीं करने संबंधी अपने अंतरिम आदेश की अवधि बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक के लिये बढ़ा दी। इससे पहले, सरकार ने न्यायालय को सूचित किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान मोरेटोरियम अवधि में ऋण भुगतान की किस्तें स्थगित करने पर बैंकों द्वारा लगाये गये जा रहे ब्जाज के मसले पर उच्च स्तर पर विचार हो रहा है।