एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | अपने क्षेत्र में खुद को छात्र समझकर सीखना ही कामयाबी की कुंजी है : कुंवर मानवेन्द्र सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को सीखने की आदत हमेशा बनाये रखने की नसीहत देते हुए सोमवार को कहा कि सदैव खुद को अपने क्षेत्र का विद्यार्थी समझकर निरंतर सीखना ही प्रगति की कुंजी है।
देश की खबरें | ईडी ने कफ सिरप से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में कई राज्यों में छापेमारी की, दो आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हाल ही में की गई छापेमारी के दौरान उसने उन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ‘स्वापक नियंत्रण ब्यूरो’ (एनसीबी) द्वारा दर्ज किए गए मादक पदार्थ के एक मामले में वांछित थे। छापेमारी के दौरान दो करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
विदेश की खबरें | सिंगापुर: संसदीय समिति से झूठ बोलने पर भारतीय मूल के नेता पर 14,000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में विपक्ष के भारतीय मूल के नेता प्रीतम सिंह पर सोमवार को 14,000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया। एक जिला अदालत ने सिंह को संसदीय समिति के समक्ष शपथ लेकर झूठ बोलने के दो मामलों में दोषी पाया।
देश की खबरें | 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के यूट्यूबर्स के पेश नहीं होने पर एनसीडब्ल्यू ने सुनवाई की अगली तारीख दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो के यूट्यूबर्स द्वारा उनके शो पर की गई ‘‘अपमानजनक और अश्लील’’ टिप्पणियों के संबंध में समन के जवाब में पेश होने में विफल रहने के बाद सुनवाई की नई तारीख जारी की हैं।
जरुरी जानकारी | सेबी ने नियमों को संशोधित करने, सुझावों के लिए प्रक्रिया को अधिसूचित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने अधिक पारदर्शिता लाने के मकसद से नियम बनाने, सार्वजनिक परामर्श अनिवार्य करने और मानदंडों को संशोधित करने के लिए संबंधित पक्षों की भागीदारी के लिए एक नई प्रक्रिया का निर्धारण किया है।
देश की खबरें | पूजा स्थल कानून से संबंधित कई नयी याचिकाओं से न्यायालय नाराज, लंबित याचिकाएं अप्रैल में सूचीबद्ध
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम पर कई याचिकाएं दायर होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि तीन न्यायाधीशों की पीठ 1991 के कानून से संबंधित लंबित नोटिस के बाद की याचिकाओं पर अप्रैल में सुनवाई करेगी।
जरुरी जानकारी | मध्यप्रदेश में आमूलचूल बदलाव, बीमारू राज्य से बना निवेश का केंद्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कभी बीमारू राज्य माना जाने वाला मध्यप्रदेश आज निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य बन गया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह बात कही है।
देश की खबरें | असम: पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि भारत के आंतरिक और संसदीय मामलों पर कथित टिप्पणियों के लिए पुलिस ने अली तौकीर शेख और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन टिप्पणियों का उद्देश्य सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्र के हितों को बाधित करना है।
देश की खबरें | कर्नाटक के मांड्या जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से चार वर्षीय बच्चे की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मांड्या जिले के नागमंगला तालुक में खेलते समय 15 वर्षीय एक लड़के से दुर्घटनावश बंदूक से गोली चल गई जिससे चार वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई तथा उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | गौतम अदाणी ने तारापुर महाराष्ट्र साइट का किया दौरा, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र की जानकारी ली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी और इसके परिचालन पहलुओं की जानकारी हासिल करने के लिए तारापुर महाराष्ट्र साइट (टीएमएस) का दौरा किया। तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन (टीएपीएस) ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | मोदी जी ने बिना टिकट रेल यात्रा की अनुमति दी है: प्रयागराज जा रही महिलाओं ने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब ग्रामीण महिलाओं के एक समूह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति दी है।
देश की खबरें | 2023-24 में 4,340.47 करोड़ रुपये की आय के साथ भाजपा राष्ट्रीय दलों की सूची में शीर्ष पर: एडीआर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 में सभी राष्ट्रीय दलों में सर्वाधिक 4,340.47 करोड़ रुपये की आय की घोषणा की। चुनाव से संबंधित विश्लेषण करने वाले निकाय एडीआर ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 86.87 पर बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को 16 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.87 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार से रुपये में यह गिरावट आई।
देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने एमएसपी योजनाओं के अध्ययन और क्रियान्वयन के लिए समिति गठित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजनाओं का अध्ययन और क्रियान्वयन करने के लिए एक समिति बनाने का आदेश सोमवार को जारी किया।
देश की खबरें | अमेरिका से निर्वासित प्रवासी: गुजरात के 33 लोगों को लेकर दो उड़ानें अहमदाबाद पहुंचीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका से अवैध आव्रजन के कारण निकाले गए गुजरात के 33 मूल निवासियों को लेकर दो विमान सोमवार को अमृतसर से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के फर्जी दावों के प्रति सतर्क रहें अभिभावक: सीबीएसई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभिभावकों एवं छात्रों से सोमवार को आग्राह किया कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बारे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे झूठे दावों के प्रति सतर्क रहें।
जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में आठ दिन से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 58 अंक चढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में पिछले आठ कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 58 अंक की तेजी आई। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा।
देश की खबरें | राजस्थान: बजट से पहले सदन में गतिरोध तोड़ने के लिए सर्वदलीय बैठक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार द्वारा इस सप्ताह पेश किए जाने वाले सालाना बजट से पहले सदन में सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच बने गतिरोध को तोड़ने के लिए सोमवार को सर्वदलीय बैठक की।
देश की खबरें | उत्तरपूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में महिला की चाकू घोंपकर हत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरपूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में सोमवार को 27 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने पी डी सिंह को भारत के लिए सीईओ नियुक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने सोमवार को कहा कि पी डी सिंह एक अप्रैल, 2025 से भारत के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालेंगे।