देश की खबरें | कर्नाटक के मांड्या जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मांड्या जिले के नागमंगला तालुक में खेलते समय 15 वर्षीय एक लड़के से दुर्घटनावश बंदूक से गोली चल गई जिससे चार वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई तथा उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मांड्या (कर्नाटक), 17 फरवरी मांड्या जिले के नागमंगला तालुक में खेलते समय 15 वर्षीय एक लड़के से दुर्घटनावश बंदूक से गोली चल गई जिससे चार वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई तथा उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभिजीत के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल से आये प्रवासी मजदूर का बच्चा था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब 5:45 बजे एक पोल्ट्री फार्म में घटी, जहां परिवार काम करता था।

पंद्रह वर्षीय लड़का पोल्ट्री फार्म में बने छोटे से घर में आया और दीवार पर टंगी सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग (एसबीबीएल) बंदूक देखी। उसने बंदूक से खेलना शुरू कर दिया और गलती से लड़के से बंदूक से गोली चल गई, जो चार वर्षीय बच्चे के पेट में लग गई और उसकी 30 वर्षीय मां के पैर में लग गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चार वर्षीय बच्चे की अत्यधिक खून बहने के कारण मौत हो गई। उसकी मां खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा, "हमने बंदूक चलाने वाले लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और लाइसेंसी बंदूक को लापरवाही से रखने के लिए पोल्ट्री फार्म के मालिक पर शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के सिलसिले में आरोपी लड़के और हथियार के लाइसेंस धारक दोनों को पकड़ लिया गया है।"

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पास में ही एक अन्य पोल्ट्री फार्म में काम करता था।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\