देश की खबरें | मोदी जी ने बिना टिकट रेल यात्रा की अनुमति दी है: प्रयागराज जा रही महिलाओं ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब ग्रामीण महिलाओं के एक समूह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति दी है।

पटना, 17 फरवरी बिहार में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब ग्रामीण महिलाओं के एक समूह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति दी है।

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार और प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

डीआरएम रविवार को महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्रियों की अपेक्षाकृत अधिक भीड़ के मद्देनजर स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की वजह अपेक्षाकृत अधिक भीड़ को ही बताया जा रहा है।

शनिवार रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

रेलवे ट्रैक के पास खड़ी विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं के एक समूह को देखकर अधिकारी ने उनसे पूछा कि वे यहां क्या कर रही हैं? उन्होंने बताया कि वे प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़ना चाहती हैं।

डीआरएम ने पूछा, ‘‘क्या आपके पास टिकट हैं?’’ इसके जवाब महिलाओं ने कहा, ‘‘नहीं’’।

डीआरएम ने सवाल करते हुए कहा, ‘‘आपको किसने बताया कि आप बिना टिकट के यात्रा कर सकती हैं।’’ महिलाओं के तुरंत जवाब दिया कि ‘‘नरेन्द्र मोदी जी ने हमें ऐसा कहा।’’ इसके बाद वहां खड़े लोग मुस्कुराने लगे।

डीआरएम ने महिलाओं से कहा, ‘‘आप गलतफमी है। न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी अन्य अधिकारी ने इसकी अनुमति दी है। अगर आप यात्रा करना चाहती हैं, तो आपको टिकट लेनी होगी, अन्यथा आप पर कानून तोड़ने का आरोप लग सकता है।’’

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डीआरएम ने कहा, ‘‘महाकुंभ के लिए हमने उसी तर्ज पर ही व्यवस्था की जैसी हम किसी भी त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने पर करते हैं। इस बार असामान्य स्थिति देखने को मिल रही है। फिर भी, हम तैयार हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\