एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़: स्कूल शौचालय में विस्फोट के मामले में चार छात्र हिरासत में

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले सप्ताह एक निजी स्कूल के शौचालय में हुए विस्फोट के मामले में आठवीं कक्षा के चार छात्र—छात्राओं को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका घायल हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

खेल की खबरें | रणजी फाइनल: फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों के कारण विदर्भ का केरल पर पलड़ा भारी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने प्रमुख खिलाड़ियों की शानदार फार्म और घरेलू परिस्थितियों के कारण पूर्व चैंपियन विदर्भ की टीम केरल के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।

विदेश की खबरें | कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से 50 से अधिक लोगों की मौत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्षेत्रीय निगरानी केंद्र बिकोरो अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सर्ज नगालेबेटो ने बताया कि अधिकतर मामलों में लक्षण प्रकट होने और मृत्यु के बीच का अंतर महज 48 घंटे का है, "जो वास्तव में चिंताजनक है।"

देश की खबरें | सिख विरोधी दंगे : सिख समुदाय के सदस्यों ने सज्जन कुमार के लिए मौत की सजा की मांग की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 1984 में हुये सिख विरोधी दंगों के मामले में विशेष अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने से पहले सिख समुदाय के कुछ सदस्यों ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के लिए मौत की सजा की मांग की।

देश की खबरें | आंबेडकर, भगत सिंह की तस्वीरों पर दिल्ली विधानसभा में भाजपा, आप में टकराव, 12 आप विधायक निलंबित

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के आरोप में विपक्ष की नेता आतिशी सहित आम आदमी पार्टी (आप) के 12 विधायकों को दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।

देश की खबरें | शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ : कैग रिपोर्ट

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को पेश की गई भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार को 2021-2022 की आबकारी नीति के कारण 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। इसके लिए कमजोर नीतिगत ढांचे से लेकर आबकारी नीति के कार्यान्वयन में त्रुटी सहित कई कारण जिम्मेदार थे।

देश की खबरें | सपा सरकार में केवल उनकी पार्टी से जुड़े लोगों को सहायता मिलती थी : योगी आदित्यनाथ

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकार और अपने नेतृत्व वाली सरकार की तुलना करते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार में केवल समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों को पैसे (सरकारी सहायता) मिलते थे, लेकिन वर्तमान सरकार संवेदनशील तरीके से उत्‍तर प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए काम कर रही है।

जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू समूह असम में सीमेंट निर्माण, नवीकरणीय, ताप विद्युत क्षेत्र में निवेश करेगा: जिंदल

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने मंगलवार को कहा कि कंपनी असम में सीमेंट विनिर्माण, नवीकरणीय तथा ताप विद्युत क्षेत्र में निवेश करेगी।

देश की खबरें | कोलकाता के अहिरीटोला में दो महिलाएं शव नदी में फेंकते पकड़ी गईं

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के अहिरीटोला इलाके में मंगलवार को दो महिलाओं को सूटकेस के जरिए मानव अंगों को हुगली नदी में फेंकते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केरल सामूहिक हत्याकांड: आरोपी ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वेंजारामूडु में 23 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर की गई सामूहिक हत्याएं "क्रूर" थीं और आरोपी द्वारा "नशीले पदार्थों के सेवन के सबूत" मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : जेलों में बंद 18,500 कैदियों ने प्रयागराज से लाए गए जल से किया पवित्र स्नान

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की 33 जेलों में बंद लगभग 18,500 कैदियों ने प्रयागराज से लाए गए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से मंगलवार को स्नान किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | असम स्टार्टअप का गंतव्य बन रहा है, जल्द ही पूर्वोत्तर के लिए विनिर्माण केंद्र बन जाएगा : मोदी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि असम स्टार्ट-अप का गंतव्य बन रहा है और जल्द ही यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में विनिर्माण का केंद्र बन जाएगा।

खेल की खबरें | अपनी उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे इंग्लैंड और अफगानिस्तान

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का सामना करने से आहत इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए बुधवार को यहां अफगानिस्तान की स्पिन चुनौती की कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा।

देश की खबरें | गुणवत्तापूर्ण दवाएं सुनिश्चित करने के लिए नियामक मानकों को मजबूत किया जाना चाहिए : स्वास्थ्य सचिव

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने कहा है कि राज्य दवा नियामकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दवाएं केवल नुस्खों के जरिए ही बेची जाएं, ताकि मादक दवाओं का तस्करी या अन्य किसी प्रकार से अवैध उपयोग न हो।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में सहकर्मी की हत्या का आरोपी जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक फैक्टरी में अपने सहकर्मी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान : विधानसभा में मंत्री की टिप्पणी पर गतिरोध जारी, कांग्रेस ने कार्यवाही का बहिष्कार किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस नेताओं के बीच गतिरोध मंगलवार को भी जारी है और कांग्रेस के छह निलंबित विधायकों को सदन में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

देश की खबरें | सरकार ‘विकसित दिल्ली संकल्प पत्र’ को मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में अपनाएगी: उपराज्यपाल सक्सेना

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में ‘विकसित दिल्ली संकल्प पत्र’ को अपनाएगी।

देश की खबरें | ओ पन्नीरसेल्वम ने पूर्व सहयोगी पलानीस्वामी पर हमला करते हुए कहा, पाखंड सफल नहीं होगा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को अपने पूर्व सहयोगी एडप्पादी के पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पाखंड सफल नहीं होगा’ और याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता ने उनकी वफादारी के लिए उन्हें (पन्नीरसेल्वम) भरत (भगवान राम के छोटे भाई) की तरह बताया था।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : विश्वविद्यालय के छात्रावास में रात्रि भोजन के बाद 50 छात्र बीमार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में भोजन करने के बाद 50 से अधिक छात्र कथित तौर पर खाद्य विषाक्तता के कारण बीमार हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : अब्दुल्ला आजम खान जेल से रिहा, सपा सांसद रुचि वीरा समेत कई नेता हरदोई पहुंचे

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अब्दुल्ला आजम खान करीब डेढ़ वर्ष बाद मंगलवार को हरदोई जिला कारागार से रिहा हुए।

Categories