एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | मुंबई के एक मॉल में भीषण आग, 14 घंटे से आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम वाली एक इमारत में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए पिछले 14 घंटों से अधिक समय से प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | सुदीरमन कप: इंडोनेशिया से 1-4 से हार कर बाहर हुआ भारत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंबे समय से खराब लय में चल रहे एचएच प्रणय और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने एक बार फिर निराश किया जिससे भारत मंगलवार को ग्रुप डी के मैच में इंडोनेशिया से 1-4 से हारने के बाद बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन संघ) सुदीरमन कप फाइनल से बाहर हो गया।
देश की खबरें | भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 29 मई को आईएसएस के लिए रवाना होंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘एक्सिओम स्पेस’ 29 मई को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए अपना चौथा मिशन ‘एएक्स-4’ रवाना करेगा, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल होंगे। ‘एक्सिओम स्पेस’ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
खेल की खबरें | नेट सिवर-ब्रंट को इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि वह हीथर नाइट की जगह लेंगी। नाइट ने लगातार खराब परिणामों के बाद कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नौ साल तक टीम की कमान संभाली थी।
जरुरी जानकारी | अक्षय तृतीया पर आभूषण बाजार में 16,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान: कैट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने की कीमतों में तेज उछाल के बीच अक्षय तृतीया के शुभ दिन घरेलू आभूषण बाजार में सोने और चांदी की खरीदारी में 'मिलाजुला रुख' देखने को मिलेगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मंगलवार को यह अनुमान जताया।
देश की खबरें | 12वीं पास व्यक्ति से शादी के कारण पूर्व सीआरपीएफ कर्मी ने की एमबीबीएस बेटी की हत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जलगांव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी अपनी बेटी की हत्या करने वाला सीआरपीएफ का सेवानिवृत्त अधिकारी 12वीं पास व्यक्ति से उसकी शादी को लेकर नाराज था। पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी आप्रवासी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी आप्रवासियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | वायुसेना अभ्यास के दौरान उपयोग के लिए दिल्ली के विद्यालय परिसर चुने गये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने वायु सेना द्वारा हवाई अभ्यास के तहत अस्थायी रूप से संचार व्यवस्था स्थापित करने के लिए दिल्ली में 16 स्कूलों के परिसरों की पहचान की है। एक सरकारी परिपत्र से यह यह जानकारी सामने आयी है।
देश की खबरें | कार्नी के प्रधानमंत्री रहते भारत-कनाडा संबंधों के बेहतर होने की उम्मीद : कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कनाडा के संघीय चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके पद पर रहने के दौरान दोनों देशों के संबंध बेहतर होंगे।
देश की खबरें | यह राजनीतिक खेल खेलने का वक्त नहींः पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू कश्मीर भाजपा ने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने पाकिस्तान के साथ बातचीत के आह्वान और पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को ‘तर्कसंगत’ ठहराने के प्रयासों की कड़ी आलोचना की है।
देश की खबरें | प्लास्टिक में मौजूद फैथेलेट्स के कारण 2018 में हृदय रोग से विश्व में 3.5 लाख मौतें हुईं: अध्ययन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घरेलू उपयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं को बनाने में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले फैथेलेट्स के नुकसानदेह प्रभाव कारण वर्ष 2018 में दुनिया भर में हृदय रोग से 3.5 लाख से अधिक मौतें हुईं, जिनमें 55 से 64 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या सबसे अधिक थी। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।
जरुरी जानकारी | आवक घटने, राजस्थान में सरकारी खरीद के बीच सरसों तेल-तिलहन के भाव स्थिर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सरसों की सरकारी खरीद शुरु होने तथा मंडियों में आवक कम होने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों तेल-तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे। इसी तरह मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के भाव भी स्थिरता का रुख लिए बंद हुए।
देश की खबरें | पंजाब किंग्स इस सत्र में अलग तरह का क्रिकेट खेल रही है: प्रभसिमरन सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 2014 के बाद पहली बार प्ले-ऑफ में जगह बनाने की अपनी टीम की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि टीम श्रेयस अय्यर-रिकी पोंटिंग के दौर में ‘अलग तरह’ की क्रिकेट खेल रही है।
जरुरी जानकारी | कोका-कोला की भारत में बिक्री दहाई अंक में बढ़ी, थम्स अप ने बाजी मारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शीतल पेय कारोबार की दिग्गज कंपनी कोका-कोला ने मार्च तिमाही में भारतीय बाजार में बिक्री में दहाई अंकों में वृद्धि दर्ज की है। इसके पीछे घरेलू ब्रांड थम्स अप और ट्रेडमार्क कोका-कोला की मजबूत मांग की बड़ी भूमिका रही है।
देश की खबरें | कर्नाटक में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | हरिद्वार के पिरान कलियर में पुलिस का सघन तलाशी अभियान, 41 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले सप्ताह हुए आतंकी हमले के मद्देनजर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की में प्रसिद्ध मुस्लिम तीर्थ पिरान कलियर में पुलिस ने मंगलवार को सघन तलाशी अभियान चलाया और 41 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | राष्ट्रमंडल खेल मामले में ईडी की क्लोजर रिपोर्ट को लेकर कलमाड़ी के समर्थकों ने जश्न मनाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत द्वारा राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित कथित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार किये जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक धड़े ने यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी के आवास के बाहर जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी।
देश की खबरें | पहलगाम हमला: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सशस्त्र बलों को लक्ष्य, कार्रवाई का समय तय करने की पूरी छूट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सशस्त्र बलों को पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय निर्धारित करने की “पूरी अभियानगत छूट” है।
जरुरी जानकारी | एसईए का अरंडी बीज उत्पादन 21 प्रतिशत घटकर 15.6 लाख टन रहने का अनुमान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने मंगलवार को कहा कि मौसम संबंधी परेशानियों के कारण फसल वर्ष 2024-25 (जुलाई-जून) में देश का अरंडी बीज उत्पादन 21 प्रतिशत घटकर 15.6 लाख टन रहने का अनुमान है।
जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक के सीईओ, प्रबंध निदेशक सुमंत कठपालिया ने इस्तीफा दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमंत कठपालिया ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।