एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में धुएं की घटना की जांच विद्युत निरीक्षण विभाग कर रहा है: मुख्यमंत्री विजयन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोझिकोड स्थित सरकारी अस्पताल के एक कमरे से घना धुआं निकलने की घटना पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि इस घटना की जांच विद्युत निरीक्षण विभाग द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही धुआं निकलने की असली वजह का पता चल सकेगा।
खेल की खबरें | महिला त्रिकोणीय शृंखला: विजय अभियान जारी रखने उतरेगा आत्मविश्वास से लबरेज भारत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले दो मैच में शानदार जीत से उत्साह से भरी भारतीय टीम रविवार को यहां होने वाले महिला त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगी जबकि श्रीलंका की टीम खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
देश की खबरें | महबूबा ने पहलगाम में मारे गए नौसेना अधिकारी की पत्नी की सांप्रदायिक सद्भाव की अपील की सराहना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी की सांप्रदायिक सद्भाव की अपील की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि देश को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
देश की खबरें | अनिल कपूर की मां निर्मल का अंतिम संस्कार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शनिवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कपूर परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे।
NEET-UG 2025: नीट-यूजी परीक्षा से पहले देशभर के केंद्रों पर 'मॉक ड्रिल'
Bhashaराष्ट्रव्यापी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सभी नीट-यूजी केंद्रों पर ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की गई. एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी. स्नातक पाठ्यक्रम के लिये राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) चार मई को देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
Rajasthan Shocker: राजस्थान के हनुमानगढ़ में ‘लिव-इन’ में रह रहे महिला-पुरुष के शव घर में मिले
Bhashaहनुमानगढ़ जिले में ‘लिव-इन’ संबंध में रह रहे महिला और पुरुष के शव शनिवार को उनके घर में बरामद किए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. इसके अनुसार यह घटना संगरिया थाने के ढाबां गांव में हुई.
विदेश की खबरें | रूस ने 170 ड्रोन और पश्चिमी देशों से यूक्रेन को आपूर्ति की गई आठ मिसाइलों को मार गिराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस ने शनिवार को दावा किया कि उसने क्रीमिया और यूक्रेन की सीमा से लगते उसके इलाकों को निशाना बनाकर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात किए गए हमले पर जवाबी कार्रवाई की और 170 ड्रोन तथा 10 से अधिक मिसाइलों को मार गिराया।
जरुरी जानकारी | स्मार्टफोन, टैबलेट के लिए मरम्मत सूचकांक बनेगा, उपभोक्ताओं को खरीदारी में मिलेगी मदद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्मार्टफोन और टैबलेट की मरम्मत में उपभोक्ताओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार द्वारा गठित एक समिति ने सिफारिश की है कि मूल उपकरण निर्माता इस उत्पाद श्रेणी में मरम्मत क्षमता सूचकांक की खुद घोषणा करें, ताकि ग्राहकों को इस बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
पहलगाम घटना के विरोध में आक्रोश रैली के दौरान टिकैत के साथ ‘हाथापाई’ के बाद भाकियू ने पंचायत बुलाई
Bhashaपहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में निकाली गई आक्रोश रैली के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत के साथ ‘‘हाथापाई’’ की घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शनिवार को पंचायत बुलाई है. भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने ऐलान किया कि घटना पर चर्चा के लिए मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में पंचायत आयोजित की जाएगी.
देश की खबरें | बालाकोट हमले पर चन्नी के सवाल उठाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तान कार्यसमिति’ कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में किए गए हवाई हमले की प्रमाणिकता पर सवाल उठाने संबंधी कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी को लेकर विपक्षी दल की शनिवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को बार-बार ‘‘ऑक्सीजन’’ मुहैया करा रही है।
देश की खबरें | अगले सप्ताह हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा कर सकती हैं ममता बनर्जी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले की यात्रा कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मनीरुल इस्लाम ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया जिस पर आठ लाख रुपये के इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अभिषेक बनर्जी ने गोवा के मंदिर में भगदड़ में छह लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को गोवा में एक मंदिर उत्सव के दौरान भगदड़ में छह लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने अंगोला की सेना के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंगोला के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रक्षा ऋण सुविधा की घोषणा की तथा आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ता एवं निर्णायक कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बालाकोट हमले पर चन्नी के सवाल उठाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तान कार्यसमिति’ कहा
Bhashaभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में किए गए हवाई हमले की सत्यता पर सवाल उठाने संबंधी कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी को लेकर विपक्षी दल की शनिवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को बार-बार ‘‘ऑक्सीजन’’ मुहैया करा रही है.
देश की खबरें | दिल्ली: मयूर विहार में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का आरोपी किशोर हिरासत में लिया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा नहीं रुकी, प्रधानमंत्री राजधर्म निभाने में विफल; मल्लिकार्जुन खरगे
Bhashaकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर में हिंसा की शुरुआत के दो साल पूरे होने पर शनिवार को दावा किया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में आज भी हिंसक घटनाएं नहीं रुकी हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधर्म निभाने में एक बार फिर विफल रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि मणिपुर के लोगों के प्रति इतनी उदासीनता और तिरस्कार क्यों है तथा राजनीतिक जवाबदेही कहां है? मणिपुर में तीन मई, 2023 को हिंसा शुरू हुई थी.
देश की खबरें | मांडविया ने अरुणाचल प्रदेश में खेलो इंडिया सुविधा का उद्घाटन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में एक बहुउद्देश्यीय हॉल का उद्घाटन करते हुए विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में समावेशी खेल विकास को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
खेल की खबरें | पंजाब और लखनऊ के मुकाबले में पंत की फॉर्म पर रहेगी नजर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की बल्ले से खराब फॉर्म और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार लय के कारण इन दोनों टीमों के बीच रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच को रोचक बन गया है।
देश की खबरें | हरदोई में फल व्रिकेता से अपशब्द बोलने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरदोई जिले के पिहानी थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों को स्थानीय फल विक्रेता से दुर्व्यवहार करने और फल के बदले रुपये नहीं देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।