देश की खबरें | दिल्ली: मयूर विहार में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का आरोपी किशोर हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मई पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी ने बुधवार को झगड़े के दौरान पीड़ित राकेश के पेट के बाएं हिस्से पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राकेश को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्नत उपचार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मयूर विहार पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करके गहन जांच शुरू की गई है।’’

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पुरानी रंजिश के कारण हमला किया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘तीखी झड़क के दौरान किशोर ने राकेश के पेट में चाकू मार दिया और भाग गया।’’

अंततः किशोर को बृहस्पतिवार की सुबह त्रिलोकपुरी के 31 ब्लॉक से पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड