देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने अंगोला की सेना के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंगोला के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रक्षा ऋण सुविधा की घोषणा की तथा आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ता एवं निर्णायक कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

नयी दिल्ली, तीन मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंगोला के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रक्षा ऋण सुविधा की घोषणा की तथा आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ता एवं निर्णायक कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री द्वारा अफ्रीकी देश की सेना की मदद की यह घोषणा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कुछ दिन बाद की गई है।

मोदी ने यह घोषणा अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लॉरेन्को के साथ व्यापक चर्चा के बाद की। दोनों नेताओं की बातचीत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के क्षेत्रों सहित समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर केंद्रित थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मीडिया वक्तव्य में कहा कि लॉरेन्को की भारत यात्रा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को नयी दिशा देगी बल्कि भारत-अफ्रीका साझेदारी को भी मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अंगोला के रक्षा बलों के आधुनिकीकरण के लिए भारत की 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रक्षा ऋण सहायता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि रक्षा मंचों की मरम्मत और आपूर्ति पर भी चर्चा हुई।

मोदी ने कहा कि भारत जन-उपयोगी डिजिटल अवसंरचना, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में भी अंगोला के साथ अपनी क्षमताओं को साझा करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्वास्थ्य सेवा, हीरा प्रसंस्करण, उर्वरक और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में अपने संबंधों को और मजबूत करने का भी निर्णय लिया है।’’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ‘‘हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने भारत और अफ्रीकी संघ के संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘हम प्रगति में साझेदार हैं, हम ‘ग्लोबल साउथ’ के आधार हैं।’’

ग्लोबल साउथ का अभिप्राय विकासशील और अल्प-विकसित देशों से है जो अधिकतर दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हैं।

लॉरेन्को बृहस्पतिवार को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\