देश की खबरें | अमिताभ बच्चन ने 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले नाती अगस्त्य को दीं शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले शुक्रवार को उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि युवा अभिनेता परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

मुंबई, 10 नवंबर महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले शुक्रवार को उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि युवा अभिनेता परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा अभिनय की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। 'द आर्चीज' का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर बृहस्पतिवार को रिलीज हुआ था।

अमिताभ ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर फिल्म का दो मिनट और 49 सेकेंड लंबा ट्रेलर साझा करते हुए अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ मेरे प्यारे अगस्त्य, आपको आशीर्वाद और शुभकामनाएं। आप अपनी योग्यता के बल पर परिवार की विरासत को आगे लेकर जाएं।’’

अगस्त्य के मामा अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म के ट्रेलर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें अपने भांजे पर गर्व है।

'द आर्चीज' लोकप्रिय कॉमिक बुक आर्चीज पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी अभिनय की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं।

फिल्म में वेरोनिका का किरदार सुहाना खान निभा रही हैं, जबकि अगस्त्य आर्ची बने हैं। खुशी बेट्टी कूपर के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में वेदांग राणा (रेगी मेंटल), मिहिर अहूजा (जुगहेड), अदिति डॉट (एथेल मुग्स), युवराज मेंडा (दिल्टन डोइली) जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका