देश की खबरें | अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार रात कोलकाता पहुंचेंगे।

कोलकाता, 31 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार रात कोलकाता पहुंचेंगे।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद राज्य का यह उनका पहला दौरा होगा। शाह, रविवार को कई आधिकारिक और पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अपने दौरे की शुरुआत कोलकाता के बाहरी इलाके राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के उद्घाटन के साथ करेंगे।

बाद में, शाह नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि बैठक में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी की रूपरेखा पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “अमित शाह जी हमें राज्य में अगले विधानसभा चुनावों की रूपरेखा देंगे।”

शाह, उत्तरी कोलकाता के शिमला स्ट्रीट में स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर का भी दौरा करेंगे।

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद शुरू किये गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद शाह का पश्चिम बंगाल का यह पहला दौरा है।

शाह का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तर बंगाल के दौरे के दो दिन बाद हो रहा है, जो राज्य पर केन्द्रीय नेतृत्व के निरंतर ध्यान को रेखांकित करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\