देश की खबरें | अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताहांत महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नागपुर में बाबासाहेब भाीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जम्मू एवं कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों से संवाद करेंगे और कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताहांत महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नागपुर में बाबासाहेब भाीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जम्मू एवं कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों से संवाद करेंगे और कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

शनिवार से शुरू हो रही अपनी यात्रा के पहले दिन शाह दीक्षा भूमि पर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आंबेडकर ने यहीं अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। शाह नागपुर के रेशमी बाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक 'सरसंघचालक' केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

आरएसएस का मुख्यालय भी रेशमी बाग में स्थित है।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री शहर में लोकमत समाचार समूह के 50 साल पूरे होने पर आयोजित एक समारोह में भी शामिल होंगे।

इसी दिन दोपहर में शाह जम्मू एवं कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों के बच्चों के साथ बातचीत करने से पहले पुणे में समाचार समूह दैनिक सकाल द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेंगे।

वह पुणे में ‘‘मोदी@20’’ पुस्तक के मराठी अनुवाद के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और इसके बाद शहर के ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री 19 फरवरी को पुणे में शिवाजी महाराज के जीवन पर बनाए गए थीम पार्क शिव सृष्टि के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा करेंगे और कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू जी महाराज की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

दोपहर में शाह ‘‘विजय संकल्प’’ रैली को संबोधित करने से पहले कोल्हापुर में न्यू एजुकेशन सोसाइटी के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस