देश की खबरें | अमित शाह आज गुजरात में भाजपा की तीन गौरव यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीन ‘‘गौरव यात्राओं’’ को हरी झंडी दिखाएंगे।

अहमदाबाद, 13 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीन ‘‘गौरव यात्राओं’’ को हरी झंडी दिखाएंगे।

बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्य में ऐसी दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

कुल 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

शाह अहमदाबाद जिले के जंजारका से एक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर कस्बे में संपन्न होगी। इसके बाद अपराह्न में वह नवसारी जिले के उनाई से दो अन्य गौरव यात्राओं का शुभारंभ करेंगे।

उनाई से एक यात्रा राज्य के आदिवासी क्षेत्र से होते हुए अंबाजी मंदिर तक जाएगी, जबकि दूसरी यात्रा खेड़ा जिले के फागवेल मंदिर शहर में पहुंचेगी।

पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री और राज्य इकाई के नेता अलग-अलग जगहों पर यात्रा में शामिल होंगे।

भाजपा ने आठ से नौ दिनों की कुल पांच गौरव यात्राओं की योजना बनाई है। अभियान के तहत पार्टी लगभग 144 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू