देश की खबरें | अमित शाह 5-6 नवंबर को पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे, नड्डा की यात्रा रद्द हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक मामलों का जायजा लेने के लिए पांच नवंबर से पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 30 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक मामलों का जायजा लेने के लिए पांच नवंबर से पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देर रात के एक घटनाक्रम में, पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की छह नवंबर से निर्धारित यात्रा रद्द हो गई।

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: कमलनाथ का सीएम पर तंज, कहा-शिवराज की राजनीति झूठ बोलने, घोषणा और गुमराह करने की.

बसु ने शुक्रवार रात कहा, ‘‘जे पी नड्डा जी की यात्रा फिलहाल रद्द हो गई है। यह निर्णय लिया गया है कि अमित शाह जी पांच नवंबर से दो दिवसीय यात्रा पर पश्चिम बंगाल आएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके पांच नवंबर को मेदिनीपुर जिले का दौरा करने की संभावना है और अगले दिन वह राज्य के पार्टी नेताओं से मिलेंगे। कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।"

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 25 हजार पार पहुंचे.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शाह संगठन के विभिन्न पहलुओं पर गौर करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, "यह कमोबेश इनडोर कार्यक्रम होंगे। संभावना है कि वह कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।"

सूत्रों ने बताया कि यात्रा के दौरान शाह, विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बूथ और जिला स्तर के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

हालांकि शाह ने इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के लिए एक डिजिटल रैली को संबोधित किया था। यह कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन के बाद राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। शाह ने इससे पहले एक मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा किया था।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ राज्य में ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की लगातार आलोचना करते रहे हैं। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता राज्य में कानून व्यवस्था खराब होने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी कर रहे हैं।

धनखड़ ने एक दिन पहले ही नयी दिल्ली में शाह से मुलाकात की और राज्य के मामलों को लेकर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\