देश की खबरें | अमित शाह रविवार को ‘डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट 2020’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर की विभिन्न क्षेत्रीय क्षमताओं जैसे पारिस्थितिकी-पर्यटन, संस्कृति, विरासत और कारोबार की विशिष्टता को दर्शाने वाले चार दिन के कार्यक्रम का रविवार को यहां उद्घाटन करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर की विभिन्न क्षेत्रीय क्षमताओं जैसे पारिस्थितिकी-पर्यटन, संस्कृति, विरासत और कारोबार की विशिष्टता को दर्शाने वाले चार दिन के कार्यक्रम का रविवार को यहां उद्घाटन करेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘डेस्टिनेशन नॉर्थ-ईस्ट 2020’ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों तक लेकर जाना और राष्ट्रीय एकीकरण को और मजबूत करने की दिशा में उन्हें करीब लाना है।

यह भी पढ़े | PM Modi’s Speech at UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले पीएम मोदी- मैं आप सभी के सामने भारत के 130 करोड़ लोगों की भावनाएं साझा करने आया हूं.

गृह मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस से जरिये कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के लिये केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

‘डेस्टिनेशन नॉर्थ-ईस्ट 2020’ के केंद्र में ‘उभरता हुआ रमणीय स्थल’ है जो पर्यटन स्थलों को मजबूत और आकर्षक बनाने की बात करता हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बड़ा बयान, कहा- बिहार में RJD के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.

यह कार्यक्रम मुख्य रूप से पर्यटन पर केंद्रित है जो संयोग से विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के दिन शुरू हो रहा है।

बयान में कहा गया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में राज्यों और क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की ऑडियो विजुअल प्रस्तुति, राज्य के प्रसिद्ध और उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों के संदेश, प्रमुख स्थानीय उद्यमियों से परिचय कराया जाएगा। इसके साथ ही इसमें हस्तकला, पारंपरिक फैशन और स्थानीय उत्पादों की डिजिटल प्रदर्शनी की सुविधा होगी।

इससे पहले, इस सप्ताह ‘डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट- 2020’ के प्रतीक चिन्ह और गीत का अनावरण करते हुए सिंह ने कहा कि ‘डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट’ वाराणसी से लेकर नयी दिल्ली और चंडीगढ़ तक सफर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि, यह महोत्सव केवल पर्यटन के बारे में नहीं है, बल्कि यह संगठनों और विशेष रूप से युवा उद्यमियों के लिए एक निमंत्रण भी है जो कि इस क्षेत्र की असीमित संभावनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।

सिंह ने कहा कि कोविड-19 के बाद के दौर में पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत के पसंदीदा पर्यटन और व्यावसायिक स्थलों में से एक के रूप में उभरेगा और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण तंत्र का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का एक प्रयास यह भी है, अब लोग विदेश में कहीं भी जाने के बजाय भारत के सभी रमणीय स्थानों का भ्रमण करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू