देश की खबरें | वंशवाद की राजनीति पर तंज कसने से पहले येदियुरप्पा को देखें अमित शाह : कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने जनता दल (सेक्युलर) में वंशवाद की राजनीति पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने को लेकर शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

शिवमोगा (कर्नाटक), 24 फरवरी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने जनता दल (सेक्युलर) में वंशवाद की राजनीति पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने को लेकर शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

जद(एस) के वरिष्ठ नेता कुमारस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई में वंशवाद की राजनीति की ओर इंगित किया जहां पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा और उनके पुत्र भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर हैं।

बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को विचार-विमर्श वाले एक सत्र में शाह ने कहा था कि जद(एस) वंशवादी पार्टी है।

शाह ने तंज कसा था, ‘‘आपको उनके परिवार में ऐसा एक व्यक्ति नहीं मिलेगा जो चुनाव नहीं लड़ता हो। सभी चुनाव लड़ना और कर्नाटक का नेतृत्व करना चाहते हैं। मुझे समझ नहीं आता है कि आखिरकार नेतृत्व करता कौन है।’’

शिवमोगा जिले के तीरतहाल्ली में कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे घर और हमारा घर कौन चलाता है इसकी चिंता करने के लिए हमें अमित शाह को सम्मानित करना चाहिए। उन्हें येदियुरप्पा से भी एकबार पूछना चाहिए... संभवत: उनके (येदियुरप्पा) पास उत्तर होगा।’’

कुमारस्वामी ने शाह पर येदियुरप्पा को बगल में रखकर लोगों को उपदेश देने का आरोप लगाया।

जद(एस) नेता ने कहा, ‘‘येदियुरप्पा के दो बेटे हैं और दोनों राजनीति में हैं। ऐसे में उनका परिवार और चला रहा है।’’

कुमारस्वामी ने शाह के उस बयान पर भी आपत्ति जतायी कि जद(एस) को पड़ने वाला हर वोट कांग्रेस के खाते में जाएगा।

राज्य में विधानसभा चुनाव मई में होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\