काकद्वीप (पश्चिम बंगाल), 18 फरवरी ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में रोडशो किया।
खास तौर पर तैयार एक वाहन पर सवार प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और अन्य नेताओं के साथ शाह ने काकद्वीप में श्मसान काली मंदिर से एसबीआई मोड़ के बीच एक किलोमीटर मार्ग पर रोडशो किया।
रोड शो के दौरान लोग अपने मकान की छत और बालकनी में भी खड़े थे और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए दिखे।
सड़क के दोनों तरफ भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे हुए थे। संकरी और भीड़-भाड़ वाली सड़क से यह काफिला धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ा।
पार्टी का झंडा लहराते हुए भाजपा के समर्थकों ने ‘जय श्री राम’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’, ‘अमित शाह जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
दक्षिण 24 परगना जिले में 31 विधानसभा क्षेत्र हैं और इसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY