देश की खबरें | अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, जहां हाल में कुछ आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, जहां हाल में कुछ आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारियों ने शाह को केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा स्थिति और आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियानों के बारे में जानकारी दी।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद यह बैठक हुई। हमले में पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी तथा भांजी घायल हो गए थे।
शाह ने 19 दिसंबर, 2024 को पिछली समीक्षा बैठक के दौरान सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए समन्वित तरीके से काम करना जारी रखने का निर्देश दिया था।
सरकार का कहना है कि आतंकवादी घटनाओं, घुसपैठ और आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती में उल्लेखनीय कमी आई है।
सुरक्षा बलों ने पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया था, मुख्यतः नियंत्रण रेखा के निकट ऊंचे इलाकों और जंगली इलाकों में, ताकि पिछले वर्ष विभिन्न जिलों में कई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों का पता लगाया जा सके।
रियासी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, जम्मू और राजौरी जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

