देश की खबरें | अमित शाह ने रखी मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की आधारशिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को सहारनपुर के बेहट इलाके में 'मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय' की आधारशिला रखी।

लखनऊ, दो दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को सहारनपुर के बेहट इलाके में 'मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय' की आधारशिला रखी।

शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।

यह विश्वविद्यालय 50.43 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा और इसके निर्माण पर 92 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस विश्वविद्यालय का नामकरण शाकुंभरी देवी के नाम पर किया गया है जिनका बेहट में मंदिर भी स्थापित है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद अमित शाह का उत्तर प्रदेश का यह पहला दौरा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान भी नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे।

सहारनपुर जिले में सात विधानसभा सीटें हैं जिनमें से चार भाजपा के पास, दो कांग्रेस तथा एक समाजवादी पार्टी के पास है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 80 विधानसभा सीटों में से 60 पर भाजपा का कब्जा है और उसके सामने आगामी विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने की चुनौती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\