देश की खबरें | अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत हासिल करने के मंत्र दिये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां बूथ पालकों से विशेष चर्चा करते हुए उन्हें चुनाव में जीत हासिल करने के मंत्र दिये। बूथ पालक से आशय मतदान केंद्र स्तर के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता से है।
सोनीपत, 14 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां बूथ पालकों से विशेष चर्चा करते हुए उन्हें चुनाव में जीत हासिल करने के मंत्र दिये। बूथ पालक से आशय मतदान केंद्र स्तर के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता से है।
यहां दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसे मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया।
संबोधन से पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ दीप प्रज्वलित कर भारत माता और पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शाह ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने उन्हें बूथ स्तर पर काम करने के लिए प्रोत्साहन देते हुए 12 काम करने के निर्देश दिए।
शाह ने उन्हें बताया कि किस प्रकार से जन-जन तक अपनी पहुंच बनाई जा सकती है। शाह ने 2024 के चुनावों पर चर्चा करते हुए कहा कि जीत के प्रदर्शन को दोहराना है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि शाह ने देश की विकट समस्याओं का चुटकियों में समाधान किया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने अनुच्छेद 370 को खत्म करते हुए आतंकवाद और नक्सलवाद का सफाया किया और आज देश सुरक्षित हाथों में हैं।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विस्तार से गृह मंत्री द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की।
सं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)