देश की खबरें | अमित शाह ने गुजरात में कारीगरों को बिजली से चलने वाले 100 चाक वितरित किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की ‘कुम्हार सशक्तिकरण योजना’ के तहत शुक्रवार को गुजरात में कई प्रशिक्षित कारीगरों के बीच बिजली से चलने वाले 100 चाकों का वितरण किया।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की ‘कुम्हार सशक्तिकरण योजना’ के तहत शुक्रवार को गुजरात में कई प्रशिक्षित कारीगरों के बीच बिजली से चलने वाले 100 चाकों का वितरण किया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शाह ने नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विद्युत चालित चाकों का वितरण किया।
यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: स्वप्ना के लॉकर से 1 करोड़ रुपये, 1 किलो सोना जब्त किया गया, NIA.
बयान में कहा गया है कि भारत के ‘आत्मनिर्भर’ बनने की पहल के तहत, हाशए पर पड़े कुम्हार समुदाय को सशक्त बनाने और उनको सहयोग करने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘कुम्हार सशक्तिकरण योजना’ के तहत 100 प्रशिक्षित कारीगरों को 100 विद्युत चालित चाकों का वितरण किया।
इस योजना की सराहना करते हुए, शाह ने कहा कि यह पहल, मिट्टी के बर्तनों की पारंपरिक कला को पुनर्जीवित करने और प्रौद्योगिकी को शामिल करके उसकी उत्पादकता में सुधार करने के साथ-साथ कुम्हार समुदाय को मजबूत करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
गृह मंत्री ने कुम्हारों को आश्वासन दिया कि उनके उत्पादों को बेचने के लिए व्यवस्था की जाएगी, जिसमें रेलवे के साथ गठजोड़ करना भी शामिल है।
शाह ने अपनी योजनाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करने में केवीआईसी के प्रयासों की सराहना की।
कृष्ण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)