Tokyo Olympics 2021: अमित पंघाल पहले ही मुकाबले में हारकर बाहर
भारत की पदक उम्मीद मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किलो)प्री क्वार्टर फाइनल में रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज से 1 . 4 से हारकर तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए . शीर्ष वरीयता प्राप्त पंघाल का यह पहला ओलंपिक है और उन्हें पहले दौर में बाय मिला था .
तोक्यो, 31 जुलाई : भारत की पदक उम्मीद मुक्केबाज अमित पंघाल (Amit Panghal) (52 किलो)प्री क्वार्टर फाइनल में रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज से 1 . 4 से हारकर तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए . शीर्ष वरीयता प्राप्त पंघाल का यह पहला ओलंपिक है और उन्हें पहले दौर में बाय मिला था . पहले ही दौर से कोलंबियाई मुक्केबाज ने पंघाल पर दबाव बना दिया लेकिन पंघाल ने वापसी करके पहले तीन मिनट में 4 . 1 से जीत दर्ज की . इसके बाद मार्तिनेज की रफ्तार का वह सामना नहीं कर सके .
दूसरे दौर में उन्होंने पंघाल पर जबर्दस्त प्रहार किया जिसका भारतीय मुक्केबाज जवाब नहीं दे सके . यह सिलसिला आखिरी तीन मिनटमें भी जारी रहा और पंघाल सिर्फ बचाव करते रहे . एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक और विश्व चैम्पियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाले पंघाल ने एशियाई खेलों में तीन बार पदक जीता है . यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: कोलंबियाई बॉक्सर Yurberjen Rivas ने Amit Panghal को 4-1 से दी शिकस्त
वहीं मार्तिनेज 2016 रियो ओलंपिक में लाइटफ्लायवेट में रजत पदक विजेता थे . भारत की लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहुंचकर मुक्केबाजी में पदक पक्का कर लिया था .
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2021 08:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

