जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों की नरमी के बीच ज्यादातर तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में नरमी के बीच दिल्ली तेल- तिलहन बाजार में बुधवार को ज्यादातर तेल-तिलहन कीमतों के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे। सस्ते आयातित तेलों की अधिक उपलब्धता के कारण बिनौला तेल कीमतों में जहां गिरावट रही वहीं भाव ऊंचा बोले जाने के कारण सोयाबीन डीगम तेल में सुधार दिखा।

नयी दिल्ली, 3 मई विदेशी बाजारों में नरमी के बीच दिल्ली तेल- तिलहन बाजार में बुधवार को ज्यादातर तेल-तिलहन कीमतों के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे। सस्ते आयातित तेलों की अधिक उपलब्धता के कारण बिनौला तेल कीमतों में जहां गिरावट रही वहीं भाव ऊंचा बोले जाने के कारण सोयाबीन डीगम तेल में सुधार दिखा।

मलेशिया एक्सचेंज में ज्यादा घट बढ़ नहीं थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग 1.75 प्रतिशत की गिरावट है। छुट्टी के कारण मलेशिया एक्सचेंज में बृहस्पतिवार और बुधवार शाम को कारोबार नहीं होगा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि जिस हिसाब से किसानों को अपनी तिलहन फसलों के बाजार में दाम मिल रहे हैं उस अनुसार अधिकतम मुनाफा और अन्य खर्चे जोड़ते हुए सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी और पामोलीन तेल जैसे खाद्य तेलों का खुदरा दाम 115 रुपये लीटर से अधिक नहीं होना चाहिये।

उन्होंने कहा कि सस्ते आयातित तेलों की भरमार के आगे कोई देशी खाद्यतेल टिक नहीं पा रहा है और यही कारण है कि बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दिख रही है जबकि दाम ऊंचा बोले जाने की वजह से सोयाबीन डीगम तेल के दाम में सुधार है। हालांकि सोयाबीन डीगम तेल में कारोबार कम है।

सूत्रों ने कहा कि जो देश अपनी खाद्यतेल जरुरतों को पूरा करने के लिए लगभग 60 प्रतिशत आयात पर निर्भर हो वहां के तिलहन पैदा करने वाले किसान और उस तिलहन की पेराई करने वाली तेल मिलें नुकसान में रहें यह समझ से परे है। केवल जो पैकिंग कंपनियां हैं, सिर्फ वही फायदे में हैं। ऐसी स्थिति अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के मनमाने निर्धारण की वजह से है। वैश्विक खाद्यतेल कीमतों में आई गिरावट का लाभ तो फिलहाल उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में महंगाई कैसे कम हो सकती है ?

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 4,950-5,050 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,750-6,810 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,520-2,785 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 9,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,565-1,635 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,565-1,675 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,95 0 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 9,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,260-5,310 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,010-5,090 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\