जरुरी जानकारी | विदेशों में गिरावट के बीच सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल के भाव टूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट रही, जबकि मांग होने से सोयाबीन तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे। बाकी तेल-तिलहन के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे।
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट रही, जबकि मांग होने से सोयाबीन तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे। बाकी तेल-तिलहन के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.65 प्रतिशत की गिरावट थी, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज कल रात की गिरावट के बाद फिलहाल लगभग 2.75 प्रतिशत नीचे चल रहा है।
सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को आश्वस्त किया है कि देश के किसानों के हित में सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) का आयात नहीं होगा। इससे डीओसी के आयात के संदर्भ में असमंजस खत्म होने से सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। दूसरी ओर शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट होने से सोयाबीन तेल कीमतों में नरमी देखी गई।
उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट की वजह से सीपीओ और पामोलीन के भाव भी हानि दर्शाते बंद हुए। मांग प्रभावित होने से सरसों तेल- तिलहन कीमतों में भी गिरावट देखी गई।
बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8,750 - 8,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 5,800 - 5,885 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,750 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870 - 1,995 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,655 -2,680 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,735 - 2,845 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,200 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,850 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,700
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,150 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,150 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,800 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,630 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,600 - 6,700, सोयाबीन लूज 6,400 - 6,500 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

