देश की खबरें | महामारी के बीच विभिन्न क्षेत्रों के कई लोग सोशल मीडिया के जरिये मोडी लिपि सीख रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी फैलने के बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद में विभिन्न क्षेत्रों के कई लोग ‘‘मोडी लिपि’’ सीखने के लिये जुटे हैं। मराठी में लेखन के लिये पहले इसी लिपि का उपयोग किया जाता था।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 15 जुलाई कोविड-19 महामारी फैलने के बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद में विभिन्न क्षेत्रों के कई लोग ‘‘मोडी लिपि’’ सीखने के लिये जुटे हैं। मराठी में लेखन के लिये पहले इसी लिपि का उपयोग किया जाता था।

मराठी में कई ऐतिहासिक दस्तावेजों के अलावा ऐतिहासिक स्थलों पर पाये गये अभिलेख मोडी लिपि में हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे होगा जारी: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

औरंगाबाद में रहने वाले मोडी लिपि के एक विशेषज्ञ डॉ कामजी दाख ने इसे सीखने को उत्साहित लोगों की मदद के लिये एक महीने पहले एक सोशल मीडिया समूह बनाया था।

उन्होंने औरंगाबाद में राज्य पुरातत्व विभाग के साथ समन्वयक के रूप में काम किया है।

यह भी पढ़े | राजस्थान कांग्रेस का असर उत्तर प्रदेश में भी मिल सकता है देखने को, यूथ नेता जितिन प्रसाद हो सकते हैं बागी!.

उन्होंने कहा, ‘‘यादव राजवंश के दौरान प्रचलन में आई मोडी लिपि का उपयोग देश की आजादी के बाद के समय तक किया जाता रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस लिपि का उपयोग मराठा काल में अधिक हुआ, लेकिन 1960 के दशक के बाद इसका उपयोग कम होने लगा क्योंकि इसकी छपाई कठिन है। ’’

उन्होंने कहा कि इसे सीखने के लिये बनाये गये सोशल मीडिया समूह में 46 सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\