जरुरी जानकारी | सुस्त कारोबारी माहौल के बीच पामोलीन छोड़ सभी तेल तिलहन पूर्वस्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सुस्त कारोबारी माहौल के बीच बृहस्पतिवार को देश के प्रमुख तेल तिलहन बाजार में पामोलीन आरबीडी दिल्ली और पामोलीन एक्स-कांडला तेल की मामूली गिरावट को छोड़कर बाकी सभी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। बाजार सूत्रों ने यह कहा।

नयी दिल्ली, एक जून सुस्त कारोबारी माहौल के बीच बृहस्पतिवार को देश के प्रमुख तेल तिलहन बाजार में पामोलीन आरबीडी दिल्ली और पामोलीन एक्स-कांडला तेल की मामूली गिरावट को छोड़कर बाकी सभी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। बाजार सूत्रों ने यह कहा।

मलेशिया एक्सचेंज में 2-2.5 प्रतिशत के बीच तेजी है जबकि शिकागो एक्सचेंज कल रात तेजी दर्शाता बंद होने के बाद फिलहाल 1-1.5 प्रतिशत मजबूत है।

सूत्रों ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में सरजमुखी की फसल बाजार में आने को तैयार है। लेकिन मुसीबत यह है कि इस देशी सूरजमुखी बीज (न्यूनतम समर्थन मूल्य या एमएसपी 6,400 रुपये क्विन्टल) की पेराई के बाद सूरजमुखी तेल का भाव 135 रुपये लीटर पड़ेगा जबकि बंदरगाहों पर सस्ते आयातित सूरजमुखी तेल का थोक भाव 66-67 रुपये लीटर बैठ रहा है। ऐसे में हरियाणा, पंजाब में कौन तेलमिल इस फसल को छुएगा ? एक मुसीबत यह भी है कि सूरजमुखी का स्टॉक भी रखना मुश्किल है क्योंकि इसकी गरी काफी मीठी होती है और चूहे इसे अंदर से कुतर डालते हैं जिससे केवल गरी का छिलका ही बचता है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल सरसों तेल का भाव लगभग सभी अन्य विदेशी आयातित तेलों के भाव से काफी सस्ता था जिसकी वजह से इसकी खपत लगभग दोगुनी हुई थी। सूरजमुखी तेल से तो सरसों लगभग 40 रुपये नीचे था लेकिन अधिक खपत के बावजूद सरसों की पूरी तरह खपत नहीं हो पाई और स्टॉक बच गया।

इस बार तो उत्पादन भी अधिक है और आयातित तेलों विशेषकर सूरजमुखी तेल के मुकाबले 20-30 रुपये लीटर तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के हिसाब से 40-50 रुपये लीटर महंगा है। तो इस बार इसके खपने की चिंता है।

सूत्रों ने कहा कि तेल मिलें और तेल व्यापारी इतने खोखले हो चुके हैं कि इस बार वह कोई जोखिम लेने की स्थिति में नहीं रह गये हैं।

बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 4,730-4,830 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,200-6,260 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,335-2,600 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 8,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,535-1,615 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,535-1,645 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,700 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,900 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,050 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,225 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,030-5,105 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,805-4,880 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\