विदेश की खबरें | रूस में चोरी के आरोप में अमेरिकी सैनिक को करीब चार साल जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के अनुसार, स्टाफ सार्जेंट गॉर्डन ब्लैक (34) अपनी प्रेमिका से मिलने व्लादिवोस्तोक शहर गया था और पिछले महीने उसे उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था, जब प्रेमिका ने उस पर चोरी करने का आरोप लगाया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के अनुसार, स्टाफ सार्जेंट गॉर्डन ब्लैक (34) अपनी प्रेमिका से मिलने व्लादिवोस्तोक शहर गया था और पिछले महीने उसे उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था, जब प्रेमिका ने उस पर चोरी करने का आरोप लगाया था।

रूस की सराकरी समाचार एजेंसियों ‘तास’ और ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने बताया कि व्लादिवोस्तोक स्थित पेरवोमैस्की जिला अदालत के न्यायाधीश ने ब्लैक को 10,000 रूबल (115 अमेरिकी डॉलर) हर्जाने के रूप में देने का भी आदेश दिया।

अभियोजकों ने चार साल आठ महीने जेल की सजा मांगी थी।

ब्लैक को यह सजा यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच रूस द्वारा अमेरिकी पत्रकारों एवं अन्य अमेरिकी नागरिकों की गिरफ्तारी को लेकर तनाव के बीच हुई है।

रूस ने कई अमेरिकी नागरिकों को जेल में डाला है, जिनमें कॉर्पोरेट सुरक्षा कार्यकारी पॉल व्हेलन और वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच शामिल हैं। अमेरिकी सरकार का दावा है कि दोनों को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया है और उनकी रिहाई की बातचीत की कोशिश कर रही है।

ब्लैक की प्रेमिका एलेक्जेंड्रा वाशचुक ने इस महीने की शुरुआत में संवाददाताओं से कहा था, "यह एक साधारण घरेलू विवाद था", जिसके दौरान ब्लैक "आक्रामक हो गया और उस पर हमला कर दिया।’’

वाशचुक ने कहा, "उसने (ब्लैक ने) फिर मेरे बटुए से पैसे चुरा लिये। मैंने उसे पैसे निकालने की अनुमति नहीं दी थी।"

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ब्लैक शादीशुदा है और वाशचुक से वह दक्षिण कोरिया में मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\