विदेश की खबरें | अमेरिकी समाज के संस्थागत नस्लवाद को खत्म करने की जरुरत: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में हत्या की घटना ने अश्वेत लोगों के खिलाफ ‘‘पुलिस हिंसा’’ को उजागर किया है, जिसके विरोध में पूरे अमेरिका में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी समाज को भयभीत करने वाले स्थानिक और संस्थागत नस्लवाद को खत्म करने की जरूरत है, उनकी आवाज को सुनी जानी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र, चार जून संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में हत्या की घटना ने अश्वेत लोगों के खिलाफ ‘‘पुलिस हिंसा’’ को उजागर किया है, जिसके विरोध में पूरे अमेरिका में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी समाज को भयभीत करने वाले स्थानिक और संस्थागत नस्लवाद को खत्म करने की जरूरत है, उनकी आवाज को सुनी जानी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बेशलेत ने बुधवार को कहा कि 46 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी फ्लॉयड की हत्या के बाद अमेरिका के सैकड़ों शहरों में फैले विरोध प्रदर्शनों की आवाज सुनी जानी चाहिए और उनकी समस्याओं को हल करने की जरुरत है अगर अमेरिका नस्लवाद और हिंसा के अपने दुखद इतिहास से आगे बढ़ना चाहता है।

यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी का वैश्विक आंकड़ा 64 लाख के पार, 3.85 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौतें.

बेशलेत ने कहा, ‘‘निहत्थे अफ्रीकी अमेरिकियों की हत्याओं को खत्म करने के लिए आवाज बुलंद करने की जरूरत है। पुलिस हिंसा को खत्म करने के लिए आवाज बुलंद करने की जरूरत है। अमेरिकी समाज को भयभीत करने वाले स्थानिक और संस्थागत नस्लवाद को खत्म करने के लिए आवाज बुलंद करने की जरूरत है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि जब दुनिया में संस्थागत नस्लवाद और पुलिस हिंसा की घटना होती है, तो हम उससे पनपे क्रोध को अमेरिका में देख सकते हैं, जो समाज में विषमताओं को उजागर करता है, जो यह दर्शाता है कि पुलिस हिरासत में गैरकानूनी हत्याओं और नस्ली पूर्वाग्रह से छुटकारा पाने के लिए दूरगामी सुधारों और समावेशी संवाद की वहां इतनी जरूरत क्यों है।

यह भी पढ़े | George Floyd Protests: वाशिंगटन में प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, US ने मांगी माफी.

उन्होंने कहा, ‘‘यह वायरस बहुत ही लंबे समय तक नजरअंदाज की गई असमानताओं को उजागर कर रहा है। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से उत्पन्न विरोध प्रदर्शन न केवल अश्वेत लोगों के खिलाफ पुलिस हिंसा को उजागर कर रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार में भी असमानताएं और स्थानिक नस्ली भेदभाव को उजागर कर रहा है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में फ्लॉयड की हत्या के विरोध में अमेरिका भर में प्रदर्शन हो रहे हैं और इस दौरान हिंसा भी भड़क गई।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\