विदेश की खबरें | अमेरिकी इजराइली बंधक इडेन एलेक्जेंडर को सोमवार को रिहा किया जाएगा: हमास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमास ने इस रिहाई के बारे में तत्काल ज्यादा जानकारी नहीं दी।
हमास ने इस रिहाई के बारे में तत्काल ज्यादा जानकारी नहीं दी।
उसने रविवार को यह ऐलान किया था कि वह इडेन एलेक्जेंडर को ट्रंप प्रशासन के साथ सद्भावना के तौर पर रिहा कर देगा।
इजराइली अधिकारियों की ओर से रिहाई के समय पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को पहले कहा कि रिहाई अपेक्षित थी, लेकिन कब होगी, इसका उल्लेख नहीं किया।
उसने कहा कि रिहाई के तहत युद्धविराम के लिए प्रतिबद्धता नहीं जताई गई है, लेकिन अलेक्जेंडर की रिहाई के लिए एक ‘सुरक्षित गलियारा’ बनाया जाएगा।
इजराइली सैनिक एलेक्जेंडर को 7 अक्टूबर 2023 को बंधक बनाया गया था।
अमेरिका में रह रहा एलेक्जेंडर का परिवार इजराइल के रास्ते में हैं। यह जानकारी बंधकों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ‘हॉस्टेजिस एंड मिसिंग फेमिलीज फॉरम’ ने दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)