एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमेरिकी विमान निर्वासित 205 भारतीयों के साथ दोपहर बाद अमृतसर उतरेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका से निर्वासित किए गए करीब 200 भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान के यहां बुधवार दोपहर बाद श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की संभावना है।

देश की खबरें | अमेरिकी विमान निर्वासित 205 भारतीयों के साथ दोपहर बाद अमृतसर उतरेगा

अमृतसर, पांच फरवरी अमेरिका से निर्वासित किए गए करीब 200 भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान के यहां बुधवार दोपहर बाद श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की संभावना है।

इससे पहले, विमान के सुबह उतरने की उम्मीद थी। अभी तक विमान में सवार लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

खबरों के अनुसार, अमेरिका के सैन्य विमान सी-17 में पंजाब और पड़ोसी राज्यों के 205 अवैध अप्रवासी हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार प्रवासियों की अगवानी करेगी और हवाई अड्डे पर काउंटर स्थापित करेगी।

पंजाब के अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को अमेरिकी सरकार के फैसले पर निराशा व्यक्त की और कहा कि इन लोगों को निर्वासित करने के बजाय स्थायी निवास प्रदान किया जाना चाहिए था जिन्होंने उस देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि कई भारतीय ‘वर्क परमिट’ पर अमेरिका में प्रवेश करते हैं और वह बाद जब इसकी अवधि समाप्त हो जाती है तो वे अवैध प्रवासी बन जाते हैं।

मंत्री ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले पंजाबियों की चिंताओं और हितों पर चर्चा करने के लिए उनका अगले सप्ताह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने की योजना है।

धालीवाल ने पंजाबियों से अवैध तरीकों से विदेश यात्रा न करने की भी अपील की थी और दुनिया भर में अवसरों का लाभ उठाने के लिए कौशल और शिक्षा प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने लोगों को विदेश यात्रा करने से पहले कानूनी तरीकों की जानकारी प्राप्त करने, शिक्षा और कौशल हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).