एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका: लॉस एंजिलिस में भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लॉस एंजिलस के अग्निशमन विभाग के जन सूचना अधिकारी कैप्टन एडम वान गेरपेन के अनुसार, पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया।

विदेश की खबरें | अमेरिका: लॉस एंजिलिस में भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लॉस एंजिलस के अग्निशमन विभाग के जन सूचना अधिकारी कैप्टन एडम वान गेरपेन के अनुसार, पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया।

विभाग ने एक बयान में कहा कि ईस्ट हॉलीवुड में सैंटा मोनिका बुलीवर्ड में घायल होने से कम से कम तीन लोगों की हालत गंभीर है।

वान गेरपेन ने एबीसी को बताया कि नाइट क्लब में प्रवेश के लिए कतारबद्ध लोगों, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं को एक वाहन ने टक्कर मार दी।

गेरपेन ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि एक व्यक्ति को गोली लगी है।

उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उस व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है।’’

गेरपेन ने बताया कि पीड़ितों की मदद के लिए आपातकालीन दल के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही क्लब के अंदर मौजूद लोग मदद के लिए बाहर आ गए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).