विदेश की खबरें | अमेरिका में जल्द ही एक दिन में 10 लाख टीके लगाए जाएंगे: फाउची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टीकाकरण की गति धीमी होने से स्वास्थ्य अधिकारियों और जनता दोनों में निराशा है।
टीकाकरण की गति धीमी होने से स्वास्थ्य अधिकारियों और जनता दोनों में निराशा है।
फाउची ने ‘एपी’ से कहा, ‘‘ जब भी आप एक बड़ा कार्यक्रम शुरू करते हैं, तो कुछ समस्याएं आती ही हैं। मुझे लगता है कि इन समस्याओं को अब दूर कर लिया गया है।’’
उन्होंने कहा कि टीकाकरण 14 दिसम्बर को शुरू हुआ था और अब इसने रफ्तार पकड़नी शुरू कर ली है, अब भी एक दिन में करीब पांच लाख टीके रोज लगाए जा रहे हैं।
फाउची ने कहा कि अब छुट्टियां खत्म होने के बाद , ‘‘ मुझे लगता है एक दिन में 10 लाख या उससे अधिक टीके लगेंगे।’’
उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का 100 दिन में 10 करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य ‘‘बेहद यथार्थवादी, महत्वपूर्ण और ऐसा लक्ष्य है, जिसे हासिल किया जा सकता है’’।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)