एजेंसी न्यूज

चीन से कोरोना वायरस के वास्तविक नमूने पाने की अब भी कोशिश कर रहा अमेरिका: पोम्पियो

घातक कोरोना वायरस से सवार्धिक प्रभावित अमेरिका हुआ है। यह संक्रमण पिछले वर्ष चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था।

चीन से कोरोना वायरस के वास्तविक नमूने पाने की अब भी कोशिश कर रहा अमेरिका: पोम्पियो

वाशिंगटन, 24 अप्रैल अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका, चीन से नोवेल कोरोना वायरस के ‘‘वास्तविक नमूने’’ पाने का अब भी प्रयास कर रहा है क्योंकि इस संक्रमण से जुड़े कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

घातक कोरोना वायरस से सवार्धिक प्रभावित अमेरिका हुआ है। यह संक्रमण पिछले वर्ष चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था।

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 के इस संक्रमण के कम से कम 8,42,376 मामले सामने आए हैं और करीब 49,800 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका इन रिपोर्टों को बारीकी से देख रहा है कि नोवेल कोरोना वायरस वुहान शहर की एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से पनपा था।

पोम्पियो ने कहा कि कोरोना वायरस से जुड़े अनेक सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

पोम्पियो ने बृहस्पतिवार को लैरी ओ कोन्नर शो पर कहा, ‘‘स्पष्ट कहूं तो हम अब भी वायरस के (चीन से) वास्तविक नमूने पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जो नमूने दिए हैं वह पूर्ण अवस्था में और सही नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).