एजेंसी न्यूज

America Shoot: अमेरिका के अलबामा में बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी, चार लोगों की मौत

यह घटना एक किशोरी के जन्मदिन पर आयोजित समारोह के दौरान डेडविल के एक ‘डांस स्टूडियो’ में हुई। पुलिस ने फिलहाल किसी संदिग्ध को हिरासत में लेने की सूचना नहीं दी है और ना ही उसने घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी मुहैया कराई है।

America Shoot: अमेरिका के अलबामा में बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी, चार लोगों की मौत
Death Representative (Photo Credit: PTI)

यह घटना एक किशोरी के जन्मदिन पर आयोजित समारोह के दौरान डेडविल के एक ‘डांस स्टूडियो’ में हुई. पुलिस ने फिलहाल किसी संदिग्ध को हिरासत में लेने की सूचना नहीं दी है और ना ही उसने घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी मुहैया कराई है. अलबामा कानून प्रवर्तन एजेंसी के सार्जेंट जेरेमी बुर्केट ने बताया कि गोलीबारी शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई. यह भी पढ़ें : America: वर्जीनिया के एक स्कूल में शिक्षक को गोली मारने वाले छह साल के बच्चे की मां ने किया सरेंडर

उन्होंने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस घटना में चार लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं. डेडविल पुलिस विभाग के पादरी के रूप में सेवाएं दे रहे बेन हेयेस ने बताया कि अधिकतर पीड़ित किशोर हैं. व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है.

उसने कहा कि वह स्थिति पर निकटता से नजर रख रहा है और हर प्रकार की मदद मुहैया कराने के लिए स्थानीय अधिकारियों और कानून प्रवर्तकों के संपर्क में है. बाइडन ने कहा, ‘‘हमारे देश को क्या हो गया है कि हमारे बच्चे बिना डर के जन्मदिन के समारोह में भी शामिल नहीं हो सकते? जब भी बच्चे स्कूल जाने, फिल्म देखने के लिए थियेटर जाने या उद्यान में जाने के लिए बाहर निकलते हैं तो माता-पिता को हर बार चिंता करनी पड़ती है.’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका में बच्चों की हत्या का मुख्य कारण बंदूकें हैं. राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह निर्मम और अस्वीकार्य घटना है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).